फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   navratra durga puja food and rules

समय कम हो तब दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करें?

Wed, 24 Sep 2014 08:56 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
navratra durga puja food and rules

दुर्गा सप्तशती का विधिपूर्वक किया गया पाठ जीवन में अन्न, धन, वस्त्र, यश, शौर्य, शांति और मनवांछित फल प्रदान करता है। विशेषकर, नवरात्र में पहले दिन कलश स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती के तेरह अध्यायों का पाठ करने का विधान है। रहस्याध्याय के अनुसार, जिस मनुष्य को एक दिन में पूरे पाठ करने का अवसर न मिले, तो वह एक दिन केवल मध्यम चरित्र का तथा दूसरे दिन शेष दो चरित्रों का पाठ कर सकता है।

विज्ञापन


प्रतिदिन पाठ करने वाले मनुष्य एक दिन में पूरा पाठ न कर पाएं, तो वे एक, दो, एक, चार, दो, एक और दो अध्यायों के क्रम से सात दिनों में पाठ पूरा कर सकते हैं। संपूर्ण दुर्गासप्तशती का पाठ न करने वाले मनुष्य देवी कवच, अर्गलास्तोत्र, कीलकम का पाठ करके देवी सूक्तम पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन नवरात्र में दुर्गा कवच प्रत्येक देवी भक्त को पढ़ना चाहिए। समय का अभाव हो, तो केवल सूक्तम से भी भगवती की आराधना करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। देवी सूक्तम से पहले अगर सातवां अध्याय पढ़ लिया जाए, तो अधिक लाभकारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में रामचरित मानस पाठ का क्या महत्व है?

navratra durga puja food and rules

नवरात्र आदिशक्ति को जागृत करने का प्रमुख पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने से पूर्व माता भगवती और भगवान शिव की आराधना की थी। इसलिए इन दिनों तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस का पाठ किया जाता है।

कहते हैं जिस घर में पूर्ण श्रद्धा भाव से रामचरितमानस का अखंड पाठ होता है, वहां श्री राम के अनन्य भक्त पवनपुत्र हनुमानजी स्वयं मौजूद रहते हैं और प्रभु श्रीराम तथा माता भगवती का आशीर्वाद अपने माध्यम से समस्त भक्तों तक पहुंचाते हैं।

रामचरितमानस का पाठ पूर्ण होने पर पारायण किया जाता है। इसके लिए विधि-विधान से रामायण की आरती, श्रीरामजी की वंदना, हनुमानजी की आरती के बाद गरीबों को श्रद्धानुसार भोजन कराकर दान देने का विधान है।

रामचरितमानस का पाठ करने वाले विद्वान मनीषी को भोजन कराकर नए वस्त्र, धन, अन्न, फल आदि का दान दें। पाठ का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया जाता है।

नवरात्र में कौन सी सब्जियां खा सकते हैं

navratra durga puja food and rules

नवरात्र में फलाहार या सात्विक आहार लिए जाने का विधान है। इन दिनों प्याज, लहसुन, टमाटर, हरी मटर, मांसाहार जैसे तामसिक आहार के सेवन से बचना चाहिए।

आहार में कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल, फल, गौ दुग्ध, दही, घी, आम, अनार, नारंगी, कदली फल, शाक, सूखे मेवे के व्यंजन आदि लिए जा सकते हैं।

उद्यापन के समय सूजी का हलवा और काले चने के साथ-साथ पूरी, सब्जी, खीर आदि का प्रसाद लगाया जा सकता है।

नवरात्र में कितनी कन्याओं को भोजन करना चाहिए

navratra durga puja food and rules

नवरात्र में कुमारी कन्याओं के पूजन को सर्वोत्तम माना गया है। देवी पुराण के अनुसार होम, दान व जप के साथ कुमारी पूजन से देवी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। स्कन्द पुराण में कहा गया है, नवरात्र में या तो प्रतिदिन एक-एक कन्या का पूजन करें या फिर दो-तीन गुनी कन्याओं को भोजन कराएं।

उनके पांव धोकर स्वच्छ भूमि पर आसन बिछाकर गंध, पुष्पमाला से पूजन करके कन्याओं को भोजन कराने से देवी की कृपा होती है। देवी के उद्यापन के लिए अपनी श्रद्धा और आर्थिक स्थिति के अनुसार ही कन्याओं को बुलाना चाहिए।

यह संख्या एक, दो, पांच, सात, नौ, ग्यारह या इससे अधिक हो सकती है। कन्याएं कितनी भी हों, उनको पूर्ण सम्मान और श्रद्धा भाव से भोजन कराना चहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed