फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Margashirsha Agahan Maas 2022 Do not do these things on Saptami and Ashtami tithi of aghan

Margashirsha Maas 2022: शुरू हुआ अगहन का महीना, इन तिथियों में न करें ये काम, हो सकता है धन और वंश का नाश

Sun, 13 Nov 2022 04:03 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करना जीवन में खूब सुख-समृद्धि दिलाता है। इसके अलावा जीवन के सारे संकट और पाप नष्ट होते हैं। वहीं इस महीने की कुछ विशेष तिथियों को लेकर नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
Margashirsha Agahan Maas 2022 Do not do these things on Saptami and Ashtami tithi of aghan
अगहन महीने में इन तिथियों पर न करें ये काम

विस्तार

Margashirsha Agahan Maas 2022: मार्गशीर्ष का महीना बीते 9 नवंबर 2022 से आरंभ हो चुका है। यह महीना 8 दिसम्बर तक रहेगा। मार्गशीर्ष मास को अगहन का महीना भी कहते हैं। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि इन बारह मास में मार्गशीर्ष मास मैं ही हूं। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करना जीवन में खूब सुख-समृद्धि दिलाता है। इसके अलावा जीवन के सारे संकट और पाप नष्ट होते हैं। वहीं इस महीने की कुछ विशेष तिथियों को लेकर नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं अगहन मास में कुछ विशेष तिथियां हैं जिसमें कुछ कार्य करने के मनाही है। आइए जानते हैं कौन सी है वो तिथियां। 

विज्ञापन


Vastu Remedy: क्या आपकी कुंडली में है मंगल दोष? करें ये वास्तु उपाय, करियर में मिल सकती है सफलता
विज्ञापन


मार्गशीर्ष मास की इन तिथियों में शुभ कार्य करना अशुभ 

मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली सप्तमी और अष्टमी तिथि को मास शून्य तिथियां कहा गया है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

  • यदि उपरोक्त दो तिथियों पर कोई भी शुभ कार्य किया जाता है तो इससे धन और वंश दोनों की हानि हो सकती है। 
  • इसके अलावा सप्तमी और अष्टमी तिथि पर कोई मांगलिक कार्य किया जाता है तो सम्मान समाप्त हो जाता है और व्यक्ति के जीवन में निर्धनता आ जाती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मार्गशीर्ष के महीने में जीरे का सेवन वर्जित माना जाता है।
  • इस महीने तामसिक भोजन या मांसाहार भोजन से दूर रहें।

मार्गशीर्ष मास में रोज करें यह काम

  • धर्म-शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष मास में रोज श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करना चाहिए।
  • जातकों को 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करना बहुत फलदायी होता है।  
  • जब भी संभव हो अगहन मास में, पवित्र नदियों में स्नान करने से सारे पाप नष्ट होते हैं।  
  • इस महीने में गरीबों को भोजन कराएं। यदि हो सके तो चांदी से बनी वस्तु दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed