फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mangala gauri ke upay mngal dosh solution for delayed in marriage in hindi

Mangala Gauri Vrat: आज रखा जा रहा है तीसरा मंगला गौरी व्रत, इस विधि से करें पूजा

Tue, 06 Aug 2024 06:46 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 06 Aug 2024 06:46 AM IST
सार

Mangala Gauri Vrat: श्रावण मास के मंगलवार का बहुत खास महत्व होता है। आज श्रावण मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। आइए इस लेख में मंगला गौरी व्रत के उपाय के साथ, पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम जानते हैं।

विज्ञापन
mangala gauri ke upay mngal dosh solution for delayed in marriage in hindi
Mangla Gauri Vrat 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mangala Gauri Vrat: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है। इसके अलावा सावन में कई व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं, जो पूजा-पाठ के लिए बहुत उत्तम माने जाते हैं, जैसे- सावन के सोमवार के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर में जाकर जलाभिषेक करते हैं। श्रावण मास का मंगलवार भी बहुत खास महत्व होता है, धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह का सभी मंगलवार मां मंगला गौरी को समर्पित होता है। आज यानी 06 अगस्त 2024 को इस श्रावण मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत है।

विज्ञापन


इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के सुख समृद्धि के लिए व्रत रहती हैं, और जिन कुवारी लड़कियां मनोवांछित वर पाने पाने के लिए मंगला गौरी व्रत रखती हैं। एक मान्यता ये भी है कि इस व्रत को करने से मंगल दोष शांत होता है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही है या कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें मंगला गौरी व्रत के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए इस लेख में मंगला गौरी व्रत के उपाय के साथ, पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम जानते हैं।

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि
सबसे पहले सुबह स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। देवी गौरी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। फिर घर के मंदिर या पूजा स्थान को स्वच्छ करें और वहां पर देवी गौरी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजा के लिए नैवेद्य (भोग), जल, चंदन, अक्षत (चावल), फूल, धूप, दीप, और वस्त्र तैयार करें। मां पार्वती को लाल रंग के वस्त्र और सुहाग का सामान अर्पित करते हुए विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं एवं आरती करें । इस बात ध्यान रखें कि पूजा के लिए सभी सामग्रियों जैसे फल, पान, लड्डू, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, सुहाग की सामग्री और चूड़ियां आदि की संख्या 16 होनी चाहिए। पूजा सामग्रियों को अर्पित करने के बाद मंगला गौरी की व्रत कथा सुनें। पूजा के बाद पति की लंबी आयु और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत के नियम
व्रत का संकल्प लेकर दिनभर संयमित रहें और सिर्फ सात्विक आहार ग्रहण करें। शरीर और मन की पवित्रता बनाए रखें। पूजा विधि का अच्छे से पालन करें और ध्यानपूर्वक मंत्रों का जाप करें। आज काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।  भगवान को भोग अर्पित करने के बाद ही स्वयं भोजन ग्रहण करें। व्रत के दिन जरूरतमंदों को दान करें और उनकी सेवा करें।

 मंत्र:-
"ॐ श्री गौरी शंकराय नमः"
"ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं गौरी मंगला याय नमः"

मंगला गौरी व्रत पर करें ये खास उपाय
  • अगर किसी व्यक्ति के विवाह में समस्याएं आ रही है, तो वह मंगला गौरी व्रत के शुभ दिन पर एक मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
  • मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान आप जरूरतमंद लोगों को शहद का दान करें। फिर महादेव की पूजा करें। माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। 
  • मंगला गौरी व्रत की पूजा के दौरान 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मंगल दोष दूर होता है।
  • इस व्रत के दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं। मान्यता है कि इससे शिव जी और पार्वती माता की कृपा बनी रहती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगला गौरी व्रत की पूजा के बाद गरीब व जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल का दान करें। इस दौरान लाल रंग के वस्त्र भी दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed