फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   male female sexual relation manusmriti

स्त्री पुरुष संबंध के बारे में यह क्या कहता है मनुस्मृति

Sun, 15 Jun 2014 07:44 AM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
male female sexual relation manusmriti

शास्त्रों में ऐसी कथाएं हैं कि ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि निर्माण का काम शुरु किया तो अपने योग बल से जीवों को उत्पन्न किया। ब्रह्मा जी ने देखा कि इस विधि से अगर सृष्टि का विकास हुआ तो सृष्टि का विस्तार होने में काफी समय लग जाएगा।

विज्ञापन


ब्रह्मा जी की इस समस्या का हल भगवान शिव ने निकाल और अपने तेज से एक स्त्री को उत्पन्न किया। और मैथुनी व्यवस्था से सृष्टि के विकास की व्यवस्था की। इस तरह स्त्री पुरुष के मिलन से संसार का विकास हुआ।
विज्ञापन


स्त्री पुरुष का मिलन तभी होना चाहिए

male female sexual relation manusmriti

शास्त्रों के अनुसार इस व्यवस्था के तहत स्त्री और पुरुष का मिलन तभी होना चाहिए जब संतान की इच्छा हो। स्त्री पुरुष संबंध आनंद का विषय नहीं है। प्रकृति में इस नियम का पालन सभी जीव जंतु करते हैं।

शास्त्रों में कई ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जिससे यह ज्ञात होता है कि उन दिनों संतान की कामना होने पर ही स्त्री पुरुष संसर्ग करते थे। अन्य समय में मित्रवत रहते हुए पति पत्नी सामाजिक क्रिया का निर्वाह करते थे।

मनुस्मृति में स्त्री पुरुष संबंध

male female sexual relation manusmriti

आज से करीब चार हजार साल पहले लिखा गई थी 'मनुस्मृति'। इस ग्रंथ में स्त्री पुरुषों के संबंध को लेकर कुछ नियमों का जिक्र किया गया है।

इन नियमों में ऋतुकाल में स्त्री पुरुषों के संबंध की मनाही की गई है। साथ ही बताया गया है कि स्त्री पुरुषों को काम भावना पर नियंत्रण रखना चाहिए और अतिशय संबंध बनाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

स्त्री पुरुष संबंध की आयु

male female sexual relation manusmriti
मनुस्मृति के अनुसार स्त्री पुरुषों को जीवन के दूसरे भाग में गृहस्थ जीवन बितना चाहिए। इस दौरान इनके बीच में संतान प्राप्ति और सृष्टि चक्र को बनाए रखने के लिए संबंध अनुकूल है।

जीवन का दूसरा भाग 25 से 50 वर्ष के बीच माना जाता है। इस उम्र में आनंद प्राप्ति के लिए अधिक संबंध बनाने से उम्र के तीसरे पड़ाव में आकर अंग स्थिल पड़ने लगते हैं। शरीर में कई प्रकार के रोग उत्पन्न होने लगते हैं।

विज्ञान की दृष्टि से स्त्री पुरुष संबंध

male female sexual relation manusmriti

मनुस्मृति करीब 4000 साल पहले लिखी गई थी। उस समय से लेकर अब तक विज्ञान ने कई सारी उपलब्धियां हासिल की है। इनमें गर्भनिरोध के कई उपाय भी शामिल हैं। संभव है कि उन दिनों जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के कारगर उपाय नहीं रहे होंगे। इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के लिए यह नियम बनाया गया हो।

वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान कहता है कि स्त्री पुरुष संबंध सिर्फ संतान पैदा करने के लिए नहीं है। इससे स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में मनुस्मृति और आधुनिक विज्ञान का मत दो दिशाओं में ले जाता है। आप ही तय करिए कि आप किस ओर जाना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed