फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mahashivratri 2022 know story behind narmada river shivling why every stone is in the form of shivji

Mahashivratri 2022 : क्यों है नर्मदा नदी का हर पत्थर शिवलिंग? जानिए रोचक कथा

Mon, 21 Feb 2022 11:15 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 11:15 AM IST
सार

Mahashivratri 2022 : गंगा की तरह पावन नर्मदा नदी से निकलने वाले शिवलिंग को नर्मदेश्वर कहा गया है। यह घर में भी स्थापित किए जाने वाला पवित्र और चमत्कारी शिवलिंग है, जिसकी पूजा शास्त्रों में अत्यन्त फलदायी कही गई है।

विज्ञापन
mahashivratri 2022 know story behind narmada river shivling why every stone is in the form of shivji
Mahashivratri 2022 : गृहस्थ लोगों को नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए, क्योंकि यह परिवार का मंगल करने वाला,समस्त सिद्धियों व स्थिर लक्ष्मी को देने वाला शिवलिंग है। - फोटो : istock

विस्तार

Mahashivratri 2022 : गंगा की तरह पावन नर्मदा नदी से निकलने वाले शिवलिंग को नर्मदेश्वर कहा गया है। यह घर में भी स्थापित किए जाने वाला पवित्र और चमत्कारी शिवलिंग है, जिसकी पूजा शास्त्रों में अत्यन्त फलदायी कही गई है। यह साक्षात शिवस्वरूप, सिद्ध व स्वयंभू (जो भक्तों के कल्याण के लिए स्वयं प्रकट हुए हैं) शिवलिंग है। इसको वाणलिंग भी कहते हैं।

विज्ञापन


नर्मदेश्वर शिवलिंग का महत्व
शास्त्रों में कहा गया है कि मिट्टी या पाषाण से करोड़ गुना अधिक फल स्वर्ण निर्मित शिवलिंग के पूजन से मिलता है। स्वर्ण से करोड़ गुना अधिक मणि और मणि से करोड़ गुना अधिक फल बाणलिंग नर्मदेश्वर के पूजन से प्राप्त होता है। घर में इस शिवलिंग को स्थापित करते समय प्राणप्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती है। गृहस्थ लोगों को नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए, क्योंकि यह परिवार का मंगल करने वाला,समस्त सिद्धियों व स्थिर लक्ष्मी को देने वाला शिवलिंग है। सामान्यत:शिवलिंग पर चढ़ी कोई भी वस्तु ग्रहण नहीं की जाती,परन्तु नर्मदेश्वर शिवलिंग का प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसलिए है नर्मदा नदी का हर पत्थर शिवलिंग
स्कन्दपुराण के अनुसार एक बार भगवान शिव ने देवी पार्वतीजी को भगवान विष्णु के शयनकाल (चातुर्मास)में द्वादशाक्षर मन्त्र (ॐ नमो भगवते वासुदेवाय)का जप करते हुए तप करने के लिए कहा। पार्वतीजी शंकरजी से आज्ञा लेकर चातुर्मास शुरू होने पर हिमालय पर्वत पर तपस्या करने लगीं। पार्वतीजी के तपस्या में लीन होने पर शंकर भगवान पृथ्वी पर विचरण करने लगे। भगवान शिव यमुना के किनारे हाथ में डमरु लिए,माथे पर त्रिपुण्ड लगाए,बढ़ी हुईं जटाओं के साथ मनोहर दिगम्बर रूप में मुनियों के घरों में घूमते हुए नृत्य कर रहे थे। कभी वे गीत गाते,कभी मौज में नृत्य करते थे तो कभी हंसते थे,कभी क्रोध करते और कभी मौन हो जाते थे। उनके इस सुन्दर रूप पर मुग्ध होकर बहुत-सी मुनि पत्नियां भी उनके साथ नृत्य करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनिजन शिव को इस वेष में पहचान नहीं सके बल्कि उन पर क्रोध करने लगे। मुनियों ने क्रोध में आकर शिव को शाप दे दिया कि तुम लिंगरूप हो जाओ। शिवजी वहां से अदृश्य हो गए। उनका लिंगरूप अमरकण्टक पर्वत के रूप में प्रकट हुआ और वहां से नर्मदा नदी प्रकट हुईं और शिव की स्तुति की।तब शिवजी ने वरदान दिया कि हे ’नर्मदे! तुम्हारे तट पर जितने भी प्रस्तरखण्ड (पत्थर) हैं, वे सब मेरे वर से शिवलिंगरूप हो जाएंगे और तुम्हारे दर्शनमात्र से सम्पूर्ण पापों का निवारण हो जाएगा। यह वरदान पाकर नर्मदा भी प्रसन्न हो गयीं। इसलिए कहा जाता है–‘नर्मदा का हर कंकर शंकर है।  इस कारण नर्मदा में जितने पत्थर हैं, वे सब शिवरूप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed