फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Magh Month 2025 Start Date Know Magh Snan Significance News in Hindi

Magh Month 2025: माघ मास आरंभ,जानिए शास्त्रों में इसकी महिमा और स्न्नान का महत्व

Tue, 14 Jan 2025 12:40 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

Magh Month 2025: माघ मास में दान को अत्यंत शुभ माना गया है। इस मास में अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
Magh Month 2025 Start Date Know Magh Snan Significance News in Hindi
माघ मास 2025: स्कंद पुराण के अनुसार माघ स्नान से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है - फोटो : amar ujala

विस्तार

Magh Month 2025: हिंदू धर्म में माघ मास धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। माघ मास में किए गए स्नान, दान और तप का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। यह मास व्यक्ति के जीवन को शुद्ध करने और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाला माना गया है। माघ मास का स्नान कुछ इलाकों में तो सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में आते ही यानि मकर संक्रांति के दिन से शुरू होता है ,लेकिन अधिकतर स्थानों पर इसकी शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन से होती है।

विज्ञापन


तुलसीदास जी द्वारा माघ मास की महिमा
गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में माघ मास की महिमा का वर्णन करते हुए इसे पवित्रता, पुण्य और मोक्ष का अद्वितीय अवसर बताया है। तुलसीदास जी कहते हैं
विज्ञापन

"माघ मकरगत रबि जब होई। तीरथपतिहिं आव सब कोई।।
देव दनुज किन्नर नर श्रेनी। सादर मज्जहि सकल त्रिवेनी।।"


इस चौपाई में तुलसीदास जी स्पष्ट करते हैं कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तब माघ मास आरंभ होता है। इस समय गंगा, यमुना, और सरस्वती के संगम पर देवता, दानव, किन्नर, और मनुष्य सभी तीर्थराज प्रयाग में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। शास्त्रों के अनुसार माघ मास में भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। गरुड़ पुराण और पद्म पुराण में माघ मास की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि इस मास में किया गया एक छोटा सा पुण्य कर्म भी असंख्य गुना फलदायक होता है। माघ मास का स्नान विशेष रूप से मोक्षदायी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

माघ स्नान का महत्व
माघ मास में सूर्योदय से पहले गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इसे 'माघ स्नान' कहा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार माघ स्नान से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मास में प्रयागराज में 'माघ मेला' का आयोजन होता है, जिसे कुंभ के समान पवित्र माना गया है।


MahaKumbh 2025: नृत्य, नगाड़े और शस्त्र कौशल... आकर्षण का केंद्र बने नागा साधु; युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन

दान और पुण्य के कार्य
माघ मास में दान को अत्यंत शुभ माना गया है। इस मास में अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गाय, तिल, गुड़ और कंबल का दान इस मास में विशेष पुण्य फल देता है।

Makar Sankranti 2025: सूर्य उपासना का महापर्व मकर संक्रांति, जानें राशिनुसार किन चीजों का दान करना फलदाई

व्रत और पूजा
माघ मास में व्रत और पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान विष्णु और शिव की आराधना की जाती है। 'माघ पूर्णिमा' और 'एकादशी' के दिन व्रत रखने से विशेष लाभ होता है। देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मास में 'श्रीसूक्त' और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed