फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Maa Saraswati Facts Know Time When Goddess Saraswati Sit on Tongue

Maa Saraswati: दिन के इस समय सबसे ज्यादा जुबान पर बैठती हैं देवी सरस्वती, पूरी होती हैं इच्छाएं

Tue, 13 Jun 2023 12:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 12:19 PM IST
सार

हिंदू मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है। मां सरस्वती की कृपा होने पर व्यक्ति बहुत बड़ा ज्ञानी और विद्वान बनता है। 

विज्ञापन
Maa Saraswati Facts Know Time When Goddess Saraswati Sit on Tongue
माता सरस्वती को विद्या की देवी रूप में जाना जाता है।

विस्तार

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी, मां पार्वती और मां सरस्वती को तीन प्रमुख देवियों के रूप में पूजा जाता है। इन तीनों देवियों में मां लक्ष्मी को धन की देवी और माता सरस्वती को विद्या की देवी रूप में जाना जाता है। अक्सर अपने दूसरे लोगों से यह सुनने आए होंगे कि मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन-दौलत की कोई कमी नहीं है और जुबान पर मां सरस्वती आकर बैठ गई हैं। जुबान पर मां सरस्वती बैठने से मतलब होता है जो भी बात उस समय जुबान से निकलती है वह एकदम सच साबित होती है। इसलिए हमेशा ही अच्छी और सच्ची ही बात बोलना चाहिए क्योंकि क्या पता कब जुबान पर मां सरस्वती विराजमान हो जाएं। धर्म शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दिन के 24 घंटे में एक बार मां सरस्वती हर एक व्यक्ति के जुबान पर जरूर आकर बैठती हैं। ऐसे में जिस दौरान मां सरस्वती जुबान पर आकर बैठती है उसकी हर एक बात सच हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ यह भी आपने अक्सर लोगों से सुनते आएं होंगे कि उसकी काली जुबान है क्योंकि ऐसे व्यक्ति की ज्यादातर बातें सच हो जाती हैं। 

विज्ञापन


जुबान पर कब-कब बैठती हैं मां सरस्वती
शास्त्रों में दिन के हिस्सों को शुभ और अशुभ की श्रेणी में बांटा जाता है। हिंदू धर्म में सुबह 3 बजे के बाद को ब्रहम मुहूर्त कहा जाता है। इस समय से नए दिन की शुरुआत मानी जाती है। सुबह 3 बजकर 10 मिनटे से लेकर 3 बजकर 15 मिनट का समय सबसे शुभ समय होता है। ऐसे में इस समय के अवधि के बीच में अगर मन में अच्छी बात बोली जाए या फिर मन में लाई जाए तो वह जरूर पूरी होती है। इसके लिए अलावा सुबह 3 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट के बीच मां सरस्वती के जुबान पर बैठने का सबसे सही समय होता है। ऐसे में इस दौरान बोली गई कोई भी बात जरूर सच होती है। 
विज्ञापन


Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में आज भी की जाती है अधूरी मूर्ति की पूजा, जानिए इसके पीछे का रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed