फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Lakshmi Ji Favourite Things Keep These Things At Home For Lakshmi Ji For Wealth and Good luck

Lakshmi Ji: लक्ष्मीजी को प्रिय हैं ये सात चीजें, जिन्हें घर में रखने से आती है सुख-समृद्धि

Thu, 15 May 2025 06:31 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 May 2025 06:31 PM IST
सार

श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रत्यक्ष यंत्र स्वरूप माना गया है। इसे घर के पूजास्थल में उत्तर-पूर्व दिशा में लाल वस्त्र पर स्थापित करना चाहिए।

विज्ञापन
Lakshmi Ji Favourite Things Keep These Things At Home For Lakshmi Ji For Wealth and Good luck
कमल मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है और कमल गट्टे की माला से मंत्र जप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। - फोटो : freepik.com

विस्तार

सनातन परंपरा में मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कुछ विशेष वस्तुएं श्रद्धापूर्वक घर में रखी जाएं और नियमित रूप से पूजन किया जाए तो न केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, बल्कि घर में धन, सुख और शांति का स्थायी वास होता है।
विज्ञापन


1. श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रत्यक्ष यंत्र स्वरूप माना गया है। इसे घर के पूजास्थल में उत्तर-पूर्व दिशा में लाल वस्त्र पर स्थापित करना चाहिए। प्रतिदिन इसका पूजन करने, दीपक और पुष्प अर्पित करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


2. कमल गट्टे की माला
कमल मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है और कमल गट्टे की माला से मंत्र जप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसे पूजा स्थान में रखने या तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि होती है और सौभाग्य बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. सफेद कौड़ी
धार्मिक मान्यता के अनुसार सफेद कौड़ी समुद्र मंथन से प्राप्त वस्तुओं में से एक है और यह लक्ष्मी जी का प्रतीक मानी जाती है। इसे लाल कपड़े में बांधकर पूजा घर या धन स्थान पर रखने से धनागमन के मार्ग खुलते हैं और दरिद्रता दूर होती है।

4. स्फटिक का कछुआ
कछुआ दीर्घायु, स्थायित्व और समृद्धि का प्रतीक है। विशेष रूप से स्फटिक का कछुआ वास्तु दोष निवारण और आर्थिक समृद्धि के लिए शुभ माना गया है। इसे जल भरे कांच के पात्र में उत्तर दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस विधि से करें प्रसन्न, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान

5. बांसुरी
बांसुरी प्रेम, सौंदर्य और शांति का प्रतीक मानी जाती है। धार्मिक दृष्टि से यह श्रीकृष्ण से जुड़ी होने के कारण शुभ फलदायिनी है और लक्ष्मी जी को भी प्रिय है। जोड़ी में बांसुरी को रखने से घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास बना रहता है।

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत पर बरगद के पेड़ के नीचे करें ये उपाय, पति को होगा धन लाभ

6. पारद शिवलिंग
शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को भगवान शंकर अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए घर में पारद शिवलिंग स्थापित करना अत्यंत शुभफलदायी माना गया है। इसे पूजाघर में उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और नियमित रूप से जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। इससे घर में सुख-शांति और आर्थिक उन्नति बनी रहती है।

Shani Jayanti 2025: 27 मई से मकर समेत इन दो राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, जीवन में आएंगे बदलाव

7. शंख
शंख का महत्व धर्म और वास्तु दोनों में अत्यंत उच्च स्थान रखता है। मां लक्ष्मी स्वयं समुद्र से प्रकट हुई हैं और शंख भी समुद्र मंथन से प्राप्त हुआ था, इसलिए यह लक्ष्मी जी को अत्यंत प्रिय है। पूजा के समय शंख में जल भरकर छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में पवित्रता व शुभ ऊर्जा का संचार होता है। दाईं ओर घूमने वाला शंख विशेष रूप से लक्ष्मी साधना के लिए शुभ माना गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed