फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2025: 27 मई से मकर समेत इन दो राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, जीवन में आएंगे बदलाव

Mon, 26 May 2025 05:08 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 26 May 2025 05:08 PM IST
सार

Shani Jayanti 2025: इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती है। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस तिथि पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ-साथ सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know who will get blessing of shani maharaj
Shani Jayanti 2025 - फोटो : adobe stock

Shani Jayanti 2025: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन मुख्य रूप से शनि महाराज की उपासना की जाती है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति को रोग और ऋण से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके अलावा कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनिदेव का जन्म हुआ था। इसलिए यह दिन उनकी कृपा प्राप्ति और प्रसन्न करने का अवसर है। कहते हैं कि शनि जयंती पर यदि काली उड़द का दान किया जाए, तो जातक के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है।



इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती है।ज्योतिष गणना के मुताबिक इस तिथि पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ-साथ सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। वहीं न्याय के देवता शनि भी मीन राशि में विराजित है। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know who will get blessing of shani maharaj
नए अवसर का मार्ग खुलेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शनि जयंती पर वृषभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आपको सुख-सुविधा से जुड़े सभी साधनों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी। व्यापार की चिंताएं भी दूर होंगी। खास बात यह है कि संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। शनि महाराज के प्रभाव से आपको ऋण से मुक्ति प्राप्त होगी। नए अवसर का मार्ग खुलेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा।

Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know who will get blessing of shani maharaj
आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को घर-परिवार, जीवनसाथी समेत इष्ट-मित्रों का साथ प्राप्त होगा। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।  नौकरी और करियर में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक उन्नति का संकेत बन सकता है। नौकरी-व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शनि महाराज की कृपा से आपके व्यापार में चल रही दिक्कतों का भी निवारण होगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know who will get blessing of shani maharaj
जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सौभाग्य की प्राप्ति संभव है। निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों पर शनि देव की हमेशा कृपा बनी रहती है। इसलिए शनि जयंती पर इस राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको नया घर या वाहन खरीदने के संकेत मिलेंगे। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सौभाग्य की प्राप्ति संभव है। निवेश अच्छा लाभ दे सकता है।

Shani Jayanti 2025: मेष सहित इन दो राशि वालों पर शनि की साढे़साती, प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed