फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know benefits of the shankh during the Adhikmas

अधिकमास में जरूर करें दक्षिणावर्ती शंख की पूजा, होंगे कई फायदे

Wed, 16 Sep 2020 07:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 16 Sep 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
know benefits of the shankh during the Adhikmas
शंख बजाने के हैं कई फायदे - फोटो : Pixabay

हिन्दू धार्मिक कर्मकांड में शंख बजाने की परंपरा है। शंख को मांगलिक कार्यों, विवाह, धार्मिक अनुष्ठानों और रोजाना पूजा-पाठ में बजाने का नियम है। शास्त्रों में घर के पूजा स्थान में शंख का होना बेहद शुभ माना गया है। शंख बजाने का धार्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। शंख की ध्वनि वातावरण शुद्ध करती हैं। साथ ही इसको बजाने से कई तरह के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। आइए जानते हैं शंख का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व..

विज्ञापन

know benefits of the shankh during the Adhikmas
पूजा घर में शंख रखना होता है शुभ - फोटो : social media

शंख का धार्मिक महत्व
कहा जाता है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। शंख उन 14 रत्नों में से एक था जो समुद्र से निकले थे। विष्णु पुराण के अनुसार, शंख को माता लक्ष्मी जी का भाई माना गया है। इसलिए जिस घर में शंख होता है उस घर में लक्ष्मी माता का वास जरूर होता है। शास्त्रों में तीन प्रकार के शंख बताए गए हैं जिनमें पहला दक्षिणावृत्ति, दूसरा मध्यावृति और तीसरा वामवृत्ति है। इनमें दक्षिणावृत्ति शंख विष्णु जी को प्रिय है।  

वैज्ञानिक दृष्टि से शंख का महत्व
वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हो चुका है कि शंख की ध्वनि वातावरण में व्याप्त कीटाणुओं को नष्ट कर देती है। साल 1928 में बर्लिन विश्वविद्यालय ने इस संबंध में शोध पत्र प्रकाशित किया था। जिसमें शंख की ध्वनि को कीटाणुओं को नष्ट करने की औषिधि बताया गया था। इसके अलावा हकलाने की समस्या भी शंख को बजाने से दूर होती है। यह भी सिद्ध हो चुका है। शंख के और भी कई फायदे हैं..

विज्ञापन
विज्ञापन

know benefits of the shankh during the Adhikmas
शंख बजाने से कई बीमारियां होती हैं दूर - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तु और फेंगशुई में शंख का महत्व
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, शंखनाद और शंख रखने के कई फायदे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख को नियमित रूप से बजाना सेहत के लिए बेहतर होता है। फिर चाहे वह छोटा शंख हो या बड़ा। मान्यता है कि शंख बजाने से हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। 

घर में शंख रखना होता है बेहद शुभ
फेंगशुई के मुताबिक शंख रखना बेहद शुभ होता है। यह कार्यक्षेत्र में सुख-समृद्धि लेकर आता है। इसे रखने मात्र से ही व्यवसाय-व्यापार में वृद्धि होती है। शंख भगवान बुद्ध के पैरों में बने 8 शुभ चिन्हों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed