फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know amazing temple of Lord Ganesha in shivpuri madhya pradesh

गणपति के इस मंदिर में कुंवारी कन्याओं को मिलता है मनचाहा वर

Mon, 07 Sep 2020 08:23 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 07 Sep 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
know amazing temple of Lord Ganesha in shivpuri madhya pradesh
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला

मनचाहा वर की कामना के लिए लड़कियां भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। वे सोलह सोमवार के व्रत करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गणपति महाराज का एक ऐसा मंदिर है जिसके दर्शन मात्र से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। यहां गणेश भगवान अपने भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं। गणपति का यह मंदिर अपने आप में ही विशेष है। आइए जानते हैं कहां पर स्थित है गणेश भगवान का यह मंदिर और क्या है इस मंदिर की विशेषता..

विज्ञापन

know amazing temple of Lord Ganesha in shivpuri madhya pradesh
भगवान गणेश - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में यहां स्थित है गणपति महाराज का यह मंदिर
शास्त्रों में गणपति महाराज को विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है। फिर यह विघ्न किसी का भी हो गणपति महाराज को इसका फर्क नहीं पड़ता है और वे अपने भक्तों की सारी मुरादें पूरी कर देते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में गणेश भगवान का ऐसा मंदिर है जहां कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर की अर्जियां लगाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

know amazing temple of Lord Ganesha in shivpuri madhya pradesh
विघ्नहर्ता हैं गणेश महाराज - फोटो : Pixabay

यहां श्रीजी के नाम से पुकारे जाते हैं गणपति महाराज 
यह मंदिर दो सौ सालों से भी अधिक पुराना है। इस मंदिर का नाम भी इच्छापूर्ण गणेश जी है। यहां गणपति बप्पा को श्रीजी के नाम से उनके भक्त पुकारते हैं। श्रीजी के इस मंदिर में कन्याएं सुंदर और योग्य वर की इच्छा के लिए बप्पा का दर्शन करने आती हैं। वे गणेश महाराज के सामने अपनी इच्छा को व्यक्त करती हैं और फिर कुछ दिनों बाद इनकी इच्छा भी पूर्ण हो जाती है।

विज्ञापन

know amazing temple of Lord Ganesha in shivpuri madhya pradesh
गणपति महाराज - फोटो : Pixabay

ये है मंदिर का इतिहास
इस मंदिर को सिंधिया राजघराने की जागीरदारनी बालाबाई सीतोले ने साल 1737 में बनवाया था। इस मंदिर में जो गणपति महाराज की प्रतिमा रखी गई है। उसे स्वयं बालाबाई पुणे से लेकर आईं थीं। मंदिर में विघ्नहर्ता की प्रतिमा को इस तरह स्थापित किया गया था कि भगवान के दर्शन खिड़की से होते थे।

know amazing temple of Lord Ganesha in shivpuri madhya pradesh
नारियल - फोटो : social media

यहां चढ़ता है ये फल
मंदिर को लेकर मान्यता ये है कि जो भी भक्त यहां एकबार गणपति बप्पा की प्रतिमा के दर्शन कर लेता है तो बप्पा स्वयं ही उस भक्त की मुराद को जानकर उसे पूर्ण कर देते हैं। कुंवारी लड़कियां अपनी मुराद पूरी करवाने के लिए यहां गणपति महाराज को श्रीफल अर्पित करती हैं। इसलिए यहां गणपति महाराज को श्रीजी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed