फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know about story of kaaba and how it was built the largest religious place of Muslims

जानिए मुस्लिमों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल काबा की बनावट का राज

Wed, 15 Nov 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
know about story of kaaba and how it was built the largest religious place of Muslims
काबा मुसलमानों का सबसे पाक धार्म‌िक स्‍थल है। कुरान में बताया गया है क‌ि हर मुसलमान को अपनी ज‌िंदगी में कम से कम एक बार मक्का की यात्रा जरुर करनी चाह‌िए। मक्का में ही काबा स्‍थ‌ित है। काबा खुदा का घर माना जाता है। कहते हैं काबा जहां पर बना है वह पृथ्वी का केन्‍द्र ब‌िन्दु है। आइए जानें इसके न‌िर्माण के पीछे की कहानी।
विज्ञापन



इस्लाम‌िक व‌िषयों के जानकार के अनुसार मक्का में आज हज यात्री ज‌िस काबे की तवाफ करते हैं वह अपने शुरुआती द‌िनों में वैसा नहीं था जैसा आज हमे द‌िखता है। हजरत इब्राह‌िम ने इसे कुछ और शक्लो सूरत में बनाया था। हदीस में बताया गया है क‌ि जब खुदा के कहने पर हजरत इब्राह‌िम और उनके बेटे ईस्माइल ने खुदा का घर बनवाया तो वह आयताकार था। लेक‌िन काबे का कई बार पुनर्न‌िर्माण हुआ और इस क्रम में इसका आकार बदलकर वर्गकार हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- माथे पर तिलक लगाने के ये होते हैं 5 फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन



हदीस में भी एक ज‌िक्र है क‌ि मुहम्मद साहब अपनी बीबी से कहते हैं क‌ि वह काबे को वही शक्ल देना चाहते हैं ज‌िस शक्ल में हजरत इब्राह‌िम ने उसे बनाया था। ले‌क‌िन उन्होंने अपने ‌द‌िल की बात इसल‌िए नहीं मानी क्योंक‌ि लोग अब काबे की उसी बनवट में व‌िश्वास रखने लगे थे जैसा वह आज द‌िखता है। खुदा ने जब हजरत इब्राह‌िम से उनके बेटे की कुर्बानी मांगी और उन्होंने ब‌िना ह‌िचके कुर्बानी दे दी हालांक‌ि खुदा ने उनके बेटे की जगह जानवर को बदल द‌िया था इसल‌िए उनके बेटे की कुर्बानी नहीं हुई। खुदा ने इब्राह‌िम और ईस्माइल को अपना पैगंबर बना ल‌िया और उनसे अपने ल‌िए एक घर बनाने का हुक्म द‌िया।


काबा के अंदर दो खम्बें हैं वहीं  सके अंदर एक तरफ एक मेज रखी गयी है जहां लोग इत्र आदि डाल सकते है काबा के अंदर दो लालटेन के प्रकार के दो दीपक छत से लटके हुए दिखते है। काबा के अंदर लगभग 50 लोगों को एक साथ लाया जा सकता है। काबा के अंदर खास बात ये है कि इसके अंदर कोइ भी खिडकी नहीं है वही इसके अंदर जाने और आने के लिए केवल एक ही दरवाजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed