फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kartik Purnima 2022 Upay Remedies For Maa Laxmi Blessings On Kartik Purnima In Hindi

Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Mon, 31 Oct 2022 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 07:06 AM IST
सार

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान-दान करने से पूरे माह की पूजा-पाठ करने के समान फल मिलता है।

विज्ञापन
Kartik Purnima 2022 Upay Remedies For Maa Laxmi Blessings On Kartik Purnima  In Hindi
कार्तिक पूर्णिमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

Kartik Purnima Upay Remedies: हिन्दू धर्म शास्त्रों में वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व है। लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का एक अलग ही महतम्य है। कार्तिक माह सभी महीनों में उत्तम फलदायी माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी माह में श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान-दान करने से पूरे माह की पूजा-पाठ करने के समान फल मिलता है। सिख धर्म के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और जातक के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। मान्यता है कि यदि इस कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो घर में धन-धान्य बना रहता है और जीवन में कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं झेलना पड़ता। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले विशेष उपाय के बारे में। 

विज्ञापन


Chandra Grahan 2022: नवंबर में लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए डेट, टाइम, सूतक काल और प्रभाव

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा-यमुना में कुशा स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान कर दान अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगमुक्ति होती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के प्रवेश के लिए घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल से स्वास्तिक का निर्माण करें। इसके साथ ही आम के पत्तों का तोरण लगाएं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। 
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा घाट या किसी भी पवित्र नदी के घाट पर दीप जलाने और दीपदान करने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है। 
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीप जला कर, उसकी जड़ की मिट्टी का तिलक लगाने से हर कार्य में सफलता मिलती है।  
  • कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव का पूजन भी किया जाता है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन शिव लिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल का पंचामृत चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed