फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   jyeshtha amavasya shani jayanti 2020 on 22 may

22 मई को है ज्येष्ठ महीने की अमावस्या, इस तिथि पर सूर्य-चंद्रमा रहेंगे एक साथ

Thu, 21 May 2020 08:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 21 May 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
jyeshtha amavasya shani jayanti 2020 on 22 may
अमावस्या तिथि पर सूर्य और चंद्रमा एक राशि में होते हैं।

ज्येष्ठ माह की अमावस्या 22 मई को है। इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। कृष्ण पक्ष में चंद्रमा का आकार घटता है जबकि अमावस्या पर चांद पूरी तरफ गायब हो जाता है। अमावस्या के बाद के 15 दिन को हम शुक्ल पक्ष कहते हैं। अमावस्या के अगले ही दिन से चन्द्रमा का आकर बढ़ना शुरू हो जाता है और अंधेरी रात चांद की रोशनी में चमकने लगती है। पूर्णिमा के दिन चांद बहुत बड़ा और रोशनी से भरा हुआ होता है। इस समय में चंद्रमा बलशाली होकर अपने पूरे आकार में रहता है यही कारण है कि कोई भी शुभ काम करने के लिए इस पक्ष को उपयुक्त और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


22 मई को शनि जयंती, उससे पहले जानें कहीं शनि आपकी राशि के लिए घातक तो नहीं !
विज्ञापन
विज्ञापन


- अमावस्या तिथि पर सूर्य और चंद्रमा एक राशि में होते हैं। ऐसे में 22 मई को सूर्य और चंद्रमा वृषभ राशि में एक साथ रहेगा।
- अमावस्या तिथि पर पितरों को श्राद्ध कर्म और दान करने का महत्व होता है।
- अमावस्या तिथि पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को मदद करने के उद्देश्यों से दान दिया जाता है।

22 मई को है शनि जयंती
22 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि है। यह तिथि न्यायप्रिय देवता महाराज शनि के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। शनिदेव को क्रूर ग्रह माना जाता है। लेकिन शनि न्यायप्रिय देवता है। बुरा करने वालों को शनि तमाम तरह के कष्ट देते हैं। माना जाता है कि शनि की तिरछी नजर जिस किसी पर पड़ जाती है उसकी मुसीबतों का जल्दी से अंत नहीं हो पाता है। वहीं जो व्यक्ति अच्छा काम करता है शनिदेव उस पर अच्छी कृपा दृष्टि रखते हैं।

शनि जयंती के शुभ अवसर पर कोकिलावन शनि धाम में चढ़ाएं 11 किलों तेल और पाएं अष्टम शनि ,शनि की ढैय्या एवं साढ़े - साती के प्रकोप से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed