जून माह के आखिरी दिन बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से बनेगा गुरु- राहु का अशुभ योग, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
- नौकरी और व्यापार के लिए अच्छा समय।
- कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।
- मेहनत में बढ़ोतरी होगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा।
- इस समय भाग्य का साथ मिलेगा।
- स्वास्थ्य लाभ होने के संकेत।
- शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
- नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है।
वृष राशि
- वृष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।
- नौकरी और व्यापार में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
- इस समय आपको अचानक से लाभ होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
- किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
- कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
- पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिला-जुला रहेगा।
- ये समय आपके लिए शुभ कहा जा सकता है।
- कार्यों में स्थिरता रहेगी।
- कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
- साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- नौकरी और व्यापार के लिए अच्छा समय।
- इनकम में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
- परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा।
- वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
- इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन सामान्य कहा जा सकता है।
- परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, पर सोचे हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।
- इस समय किसी भी तरह के कर्ज से बचने का प्रयास करें।
- मेहनत अधिक करनी होगी।
- पारिवारिक तनाव हो सकता है।
- स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
- आपको इस समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
- अगर आप संभलकर चलेंगे तो परेशानियों से बचा जा सकता है।