फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   jagannath yatra 2014

आज से बीमार होने वाले हैं भगवान, यूं होगा उपचार

Fri, 13 Jun 2014 09:59 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
jagannath yatra 2014

भगवान श्री कृष्ण धरती पर विष्णु के अवतार माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि उड़ीसा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान आज भी मनुष्य रुप में विराजमान रहते हैं। इसलिए इनकी देख-रेख सेवा सत्कार मनुष्य की तरह ही होती है।

विज्ञापन


अगर भगवान भी मनुष्य रुप में हैं तो उनका बीमार होना भी स्वभाविक है। माना जाता है कि जब भगवान धरती पर मानव रुप में लीला दिखाने आए थे तब स्नान पूर्णिमा यानी ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अधिक स्नान करने से बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


इसलिए हर वर्ष उस घटना को याद करते हुए स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान को 108 घड़ों के जल से स्नान कराया जाता है। इस स्नान से भगवान बीमार हो जाते हैं।

ऐसे होता है भगवान का उपचार

jagannath yatra 2014

भगवान के बीमार हो जाने के बाद जड़ी बूटियों से इनका उपचार किया जाता है। जड़ी बूटी के तौर पर पीपल, शहद, जावित्री केसर से भगवान का उपचार होता है। मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी धर दास जी के अनुसार भगवान का इलाज 26 जून तक चलेगा।

भगवान के स्वस्थ होने तक मंदिर में सामन्य पूजा अर्चना बंद हो जाती है। मंदिर में घड़ी घंटे भी नहीं बजाए हैं और न आरती होती है ।

भगवान के बीमार होने का दिन इस वर्ष 13 जून है। भगवान के स्वस्थ होने के बाद 29 जून को जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed