फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   importance of kartik month and tips for happiness and prosperity

देवउठनी एकादशी के दिन करें तुलसी के 11 पत्तों का ये उपाय, 3 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Mon, 19 Nov 2018 08:34 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
importance of kartik month and tips for happiness and prosperity
कार्तिक महीने का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार सभी 12 माह में कार्तिक महीने का विशेष महत्व होता है। कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। कार्तिक माह में दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस पावन महीने में पवित्र नदी में स्नान और दीपदान से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और हर तरह की मनोकामना पूरी हो जाती है। कार्तिक महीने में तुलसी पूजा करने पर विशेष लाभ मिलता है। अगर कई कोशिश करने के बाद भी किसी काम में सफलता प्राप्त नहीं होती है तो कार्तिक माह में तुलसी के पत्ते का कुछ उपाय करने से सारी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए जानते हैं कार्तिक मास में किए जाने वाले कुछ उपायों के बारें में...

विज्ञापन




उपाय

- नौकरी और कारोबार में तरक्की पाने के लिए गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांधने से कारोबार बढ़ता है और नौकरी में प्रमोशन मिलता है।

- कार्तिक माह में घर में तुलसी का पौधा लगाएं साथ ही श्रीहरि नारायण का चित्र या प्रतिमा घर में रखें और उस तस्वीर में तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी कभी नहीं होती।
विज्ञापन


- धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के कुल ग्यारह पत्ते तोड़ लें। फिर घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में बदलाव दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक महीने का महत्व

- हिन्दू धर्म में तुलसी का पूजन और सेवन दोनो ही काम को महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है।


- कार्तिक महीने में जमीन पर सोने को अच्छा माना गया है। भूमि पर सोने से मन में अच्छे विचार आते हैं और मन के दूषित विकार दूर भाग जाते हैं। जो भी व्यक्ति कार्तिक के पूरे महीने जमीन पर सोता है, उसके जीवन से विलासिता दूर होती है और सादगी आती है।

- कार्तिक के पूरे महीने गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।

- कार्तिक मास में उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed