फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधवार उपाय: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद

Wed, 10 Jun 2020 06:53 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 10 Jun 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
how to get lord ganesha blessing tips upay remedies wednesday
बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है - फोटो : अमर उजाला
बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश भगवान की पूजा का विधान है। भगवान गणेश की पूजा के बाद ही शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है। आइए आज हम आपको बताते हैं बुधवार के दिन क्या करने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं......


 
how to get lord ganesha blessing tips upay remedies wednesday
भगवान गणेश को लाल सिंदूर लगाएं - फोटो : अमर उजाला

भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं

  • भगवान गणेश को लाल सिंदूर बहुत पसंद होता है। भगवान गणेश को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर लगाएं। उसके बाद अपने माथे में भी लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


 

how to get lord ganesha blessing tips upay remedies wednesday
भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें - फोटो : अमर उजाला

भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें

  • बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का दिन होता है। इस दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें। गणेश भगवान को दुर्वा प्रिय होता है। आप प्रतिदिन भी भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल देते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get lord ganesha blessing tips upay remedies wednesday
भगवान गणेश को फूल अर्पित करें - फोटो : अमर उजाला

भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाएं 

  • भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। अगर लाल फूल चढ़ाना संभव नहीं है तो आप कोई और फूल भी चढ़ा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

 

विज्ञापन
how to get lord ganesha blessing tips upay remedies wednesday
आरती गणेश जी की - फोटो : अमर उजाला
  • भगवान गणेश की आरती करें

भगवान गणेश की आरती करने से कार्यों में किसी भी तरह की रुकावटें नहीं आती हैं।

  • आरती गणेश जी की

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतवारी । 
कामना को पूर्ण करो जाओ बलिहारी।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed