फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   raksha bandhan 2026 chandra grahan date time puja and daan importance

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन चीजों का दान करने से मिलेगा पुण्य लाभ

Mon, 24 Aug 2026 04:20 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2026: इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ग्रहण के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
raksha bandhan 2026 chandra grahan date time puja and daan importance
28 अगस्त को चंद्र ग्रहण और इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण पूर्णिमा पर भाई-बहन के स्नेह, प्यार और समर्पण का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है, यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ और धार्मिक  कार्य करना वर्जित होता है। ग्रहण के दौरान दान करना बहुत ही शुभ और पुण्मकारी माना जाता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय क्या दान करना चाहिए। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण लगने का समय 
साल 2026 का यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर करीब 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का असर
28 अगस्त को लगने वाला साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके कारण  राखी बांधने पर किसी भी तरह की बंदिशें नहीं रहेंगी और पूरा दिन राखी बांधी जाती है। 

चंद्र ग्रहण पर इन चीजों का करें दान
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसे में इस दिन सफेद चीजों का दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन चीनी, चावल, दही, दूध और सफेद मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है। 

- चंद्र ग्रहण पर अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान करना चाहिए। 
- चंद्र ग्रहण के दिन जल का दान करना पुण्य के फलों में वृद्धि माना जाता है। इस दिन दान करने से कार्यों में सफलता मिलती है। 
- चंद्र ग्रहण के के दिन वस्त्रों का दान करना बहुत ही फलदायी और शुभ माना जाता है इससे भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। 

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें राखी शुभ मुहूर्त से लेकर 10 बातें

Sawan Purnima: सावन पूर्णिमा पर इन कामों से बचें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed