फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Holika Dahan 2024 Hanuman Ji Puja vidhi and importance at Holika Dahan Night

Holika Dahan 2024: आज होलिका दहन की रात्रि करें हनुमान जी की खास पूजा, सभी बाधाएं होंगी दूर

Sun, 24 Mar 2024 11:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

Holika Dahan 2024: कुछ जगहों पर होलिका दहन की रात भगवान हनुमान की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।

विज्ञापन
Holika Dahan 2024 Hanuman Ji Puja vidhi and importance at Holika Dahan Night
होलिका दहन पर हनुमान जी की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holika Dahan 2024: आज यानी 24 मार्च को होलिका दहन है। इसके बाद कल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में होली और होलिका दहन दोनों ही पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। होलिका को अन्याय पर न्याय की जीत के तौर पर मनाया जाता है। होलिका दहन के लिए कुछ दिन पहले से ही लकड़ियां इकट्ठा की जाती हैं। फिर होलिका की रात सब लोग इन लकड़ियों परिक्रमा करते हैं। इसके बाद होलिका की अग्नि जलाई जाती है। वहीं कुछ जगहों पर होलिका दहन की रात भगवान हनुमान की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं होलिका की रात हनुमान जी की पूजा विधि और महत्व के बारे में...

विज्ञापन


होलिका दहन पर हनुमान पूजा विधि

  • होलिका दहन के दिन रात्रि के समय पूजा से पूर्व स्नान करें और फिर हनुमान जी को मन में धारण करके व्रत संकल्प लें।
  • विज्ञापन
  • इसके बाद घर के किसी साफ स्थान पर एक पाटा रखें और उसपर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं।  
  • फिर इसी पाटे पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति पर फल-फूल और माला चढ़ाएं।
  • हनुमान पूजा करते समय कुश के आसन पर ही बैठे।
  • हनुमान पूजा करते वक्त ध्यान रखें कि उनको टीका अपनी अनामिका उंगली से ही लगाएं।  
  • टीके के अलावा आप उन्हें सिंदूर भी लगा सकते हैं। इससे हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
  • आखिर में हनुमान जी की आरती करें। साथ ही पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना न भूलें।


होलिका दहन पर हनुमान जी की पूजा का महत्व
मान्यता है कि होली पर पवन पुत्र हनुमान विशेष वरदान की मुद्रा में होते हैं। ऐसे में इस दिन हनुमान जी की आराधना हर कामना पूरी करने वाली मानी जाती है।  होली की पूर्णिमा पर हनुमान जी की पूजा करने से हर बिगड़ा काम बन जाता है। साथ ही साधक पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed