फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   holi 2023 holika dahan date vidwat parishad decide holika dahan on 6 march and holi celebration on 7 march

Holi 2023: विद्वत परिषद का निर्णय, होलिका दहन 6 मार्च और धुलेंडी 7 मार्च को

Mon, 06 Mar 2023 08:19 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Mar 2023 08:19 AM IST
सार

होलिका दहन पर विद्वत परिषद का निर्णय हुआ है जिसमें बताया गया है कि होलिका दहन 6 मार्च को होगी और धुलेंडी 7 मार्च को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
holi 2023 holika dahan date vidwat parishad decide holika dahan on 6 march and holi celebration on 7 march
Holi 2023 Date: हिंदू धर्म में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होती है। - फोटो : istock

विस्तार

सभी को होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हिंदू धर्म में होली को बहुत ही खास त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले ही दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। देश-विदेश में होली के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण होलिका दहन और होली के त्योहार को लेकर कुछ संशय की स्थिति बन हुई है। दरअसल हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर होलिका जलाई जाती है फिर अगले दिन रंगों वाली होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाई जाती हैं। लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन तक रहेगी। इसके अलावा अशुभ भद्रा काल का साया भी रहेगा। जिसके चलते कुछ जगहों पर पंचांग भेद के कारण होलिका दहन  6 मार्च को तो कुछ जगहों पर 7 मार्च को बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


होलिका दहन पर विद्वत परिषद का निर्णय हुआ है जिसमें बताया गया है कि होलिका दहन 6 मार्च को होगी और धुलेंडी 7 मार्च को मनाई जाएगी। श्री महाकाल मंदिर उज्जैन, श्री गणेश मंदिर खजराना और राजबाड़ा इंदौर में होलिका दहन दिनांक 6 मार्च को होगी और धुलेंडी दिनांक 7 मार्च को और रंग पंचमी दिनांक 12 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


विद्वत परिषद के श्री आनंद शंकर जी व्यास उज्जैन, श्री आशीष जी त्रिवेदी महाकाल मंदिर उज्जैन, आचार्य श्री विनायक जी पांडे शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इन्दौर, महामण्डलेश्वर श्रीराम गोपाल दास जी महाराज पंचकुईया, आचार्य श्री रामचंद्र जी शर्मा वैदिक विद्वत परिषद इन्दौर, श्री मोहन जी भट्ट मुख्य पुजारी श्री गणेश मंदिर खजराना, श्री दीपेश जी व्यास रणजीत हनुमान मन्दिर, महामण्डलेश्वर श्री राधे राधे बाबा, महामण्डलेश्वर श्री चैतन्य स्वरूप जी, संत श्री दादू महाराज, श्री गोपाल गुरूजी, श्री अभिषेक जी पांडे, श्री चंद्रभूषण जी व्यास गुरूजी, श्री मित जी कश्यप, भगवताचार्य श्री सुधांशु जी नागर महाराज श्री गणेश धाम खजराना, श्री पवन जी शर्मा हंशदास मठ, श्री राजेन्द्र जी शास्त्री सुदामानगर आदी सन्त, महात्मा, आचार्य, महामंडलेश्वर, एवं गुरुजनो ने सर्वानुमति से एक होकर यह निर्णय लिया है कि होलिका दहन दिनांक 6 मार्च को होगा और धुलेंडी दिनांक 7 मार्च को और रंग पंचमी दिनांक 12 मार्च को रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-
Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed