फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hanuman Janmotsav 2025 Recite Hanuman Ashtak to Remove All Troubles and Gain Divine Blessings

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर ज़रूर करें इस हनुमान अष्टक का पाठ, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Sat, 12 Apr 2025 06:14 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 06:14 AM IST
सार

Hanuman Ashtak Path: हनुमान जन्मोत्सव 2025 के शुभ अवसर पर हनुमान अष्टक का पाठ अवश्य करें। यह चमत्कारी स्तुति आपके जीवन के सभी कष्टों, भय और बाधाओं को हरने में सहायक है। जानिए हनुमान अष्टक का महत्व और लाभ।
 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 Recite Hanuman Ashtak to Remove All Troubles and Gain Divine Blessings
हनुमान अष्टक पाठ - फोटो : freepik

विस्तार

Hanuman Ashtak Benefits: हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए महत्त्वपूर्ण होता है जो बजरंगबली को संकटों के विनाशक और साहस के प्रतीक रूप में पूजते हैं। इस वर्ष यह पर्व विशेष संयोग और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। भक्तजन मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ते हैं, व्रत रखते हैं और विशेष पाठ व आराधना करते हैं।

विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

विज्ञापन

ऐसे में एक स्तुति जिसे विशेष मान्यता प्राप्त है, वह है हनुमान अष्टक। तुलसीदास जी द्वारा रचित यह पाठ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और नकारात्मकता से छुटकारा पाने का भी एक प्रभावशाली माध्यम माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इस अष्टक का पाठ करना श्रद्धालुओं के लिए फलदायक माना गया है। यहाँ पढ़ें सम्पूर्ण हनुमानाष्टक पाठ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: जल्द ही राहु कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Trending Videos

Hanuman Janmotsav 2025 Recite Hanuman Ashtak to Remove All Troubles and Gain Divine Blessings
हनुमान अष्टक पाठ - फोटो : adobe stock

॥ हनुमानाष्टक ॥
बाल समय रवि भक्षी लियो तब,
तीनहुं लोक भयो अंधियारों ।
ताहि सों त्रास भयो जग को,
यह संकट काहु सों जात न टारो ।
देवन आनि करी बिनती तब,
छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो ।
को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ॥

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि,
जात महाप्रभु पंथ निहारो ।
चौंकि महामुनि साप दियो तब,
चाहिए कौन बिचार बिचारो ।
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु,
सो तुम दास के सोक निवारो ॥ ॥

अंगद के संग लेन गए सिय,
खोज कपीस यह बैन उचारो ।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु,
बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो ।
हेरी थके तट सिन्धु सबै तब,
लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥ ॥

रावण त्रास दई सिय को सब,
राक्षसी सों कही सोक निवारो ।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु,
जाए महा रजनीचर मारो ।
चाहत सीय असोक सों आगि सु,
दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥ ॥

बान लग्यो उर लछिमन के तब,
प्राण तजे सुत रावन मारो ।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत,
तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो ।
आनि सजीवन हाथ दई तब,
लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥ ॥

रावन युद्ध अजान कियो तब,
नाग कि फाँस सबै सिर डारो ।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल,
मोह भयो यह संकट भारो I
आनि खगेस तबै हनुमान जु,
बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ ॥

बंधु समेत जबै अहिरावन,
लै रघुनाथ पताल सिधारो ।
देबिहिं पूजि भलि विधि सों बलि,
देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो ।
जाय सहाय भयो तब ही,
अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥ ॥

काज किये बड़ देवन के तुम,
बीर महाप्रभु देखि बिचारो ।
कौन सो संकट मोर गरीब को,
जो तुमसे नहिं जात है टारो ।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,
जो कछु संकट होय हमारो ॥ ॥

॥ दोहा ॥
लाल देह लाली लसे,
अरु धरि लाल लंगूर ।
वज्र देह दानव दलन,य जय जय कपि सूर ॥

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed