फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guruvar Vrat know the importance benefits and upay of thursday fasting

Guruvar Vrat: ऐसे लोग जरूर रखें गुरुवार का व्रत, बदल जाएगी किस्मत

Thu, 17 Feb 2022 08:16 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 08:16 AM IST
सार

Guruvar Vrat: भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है गुरुवार का व्रत रखने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और भाग्योदय भी होता है। मान्यता है गुरुवार को व्रत रखने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।
 

विज्ञापन
Guruvar Vrat know the importance benefits and upay of thursday fasting
Guruvar Vrat: गुरुवार का व्रत रखने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और भाग्योदय भी होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Guruvar Vrat: सनातन धर्म में हफ्ते के हर  दिन को धार्मिक रूप से जोड़ा गया है। प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। गुरुवार का दिन भी कई मायनों में बहुत खास है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु भगवान का होता है। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है ऐसे में गुरुवार का व्रत रखने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और भाग्योदय भी होता है। मान्यता है गुरुवार को व्रत रखने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के व्रत किन लोगों को रखना चाहिए।  

विज्ञापन


इन लोगों को रखना चाहिए गुरुवार का व्रत

  • जिन लोगों की कुंडली में गुरु गृह कमजोर स्थिति में है, उनको गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। व्रत रखने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है। और साथ ही जीवन में सफलता मिलती है। 
  • विज्ञापन
  • इसके अतिरिक्त धनु या मीन राशि के जातक यदि यह व्रत रखते हैं तो उनको इसका लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और साथ ही जीवन में सफलता मिलेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि किसी की शादी में बाधा आ रही है, उन्हें गुरुवार का व्रत अवश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र ही विवाह होता है वैवाहिक जीवन सुखद बीतता है।  
  • जो जातक जीवन के हर क्षेत्र में बार-बार असफल हो रहे हों तो गुरुवार का व्रत रखें। जातक गुरुवार के कम से कम 11 गुरुवार का व्रत अवश्य रखें। इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
  • जो जातक अपनी बुरी आदत छोड़ना चाहते हैं यदि वह गुरुवार का व्रत रखेंगे तो जल्द ही अपने व्यसनों से छुटकारा पा लेंगे। 


गुरुवार के उपाय
गुरुवार के दिन व्रत के साथ यदि ये उपाय किए जाएं तो किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय- 

  • गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।  भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है।इससे भगवान विष्णु की कृपा होती है।
  • गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, न ही इस दिन साबुन शैम्पू का प्रयोग करना चाहिए।
  • गुरुवार के दिन किसी काली गाय को पीले लड्डू खिलाना चाहिए इससे आपका रुका हुआ धन मिल जाता है।
  • गुरुवार के दिन नहाने के पानी में सात चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए। इससे सारें बिगड़ते हुए काम बन जाते हैं। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
  • गुरुवार की पूजा में चने की दाल का प्रयोग किया जाता है इसलिए इस दिन चने की दाल का दान करना भी शुभ रहता है। इससे धन से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं साथी ही मानसिक शांति का अनुभव भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed