गुरु का धनु राशि में जाना इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, इन उपायों से दूर होगा कष्ट
गुरु सूर्य के बाद सभी ग्रहों में सर्वाधिक बड़े हैं और जातक के जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में उनका राशि परिवर्तन बहुत प्रभावी रहता है। एक ओर जहां 12 राशियों में गुरु के धनु में पहुंचने का प्रभाव रहेगा। इनमें तीन राशियों ऐसी हैं जिनका गुरु के इस परिवर्तन का असर नकारात्मक रहेगा। ये राशियां हैं, मकर, कन्या और वृषभ। आइए जानते हैं गुरु क्या प्रभाव देंगे इन राशि के जातकों को और क्या उपाय करने से कम होंगी समस्याएं...
वृष
गुरु आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे है। अष्टम भाव में इन ग्रहों का मिलन और दृष्टि स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। इस गोचर के दौरान आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। इस गोचर में आपके काम नहीं बनेंगे। इस दौरान धन हानि की संभावना भी बन रही है इसलिए लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, बिना सोचे-समझे किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करें। आपके धोखाधड़ी और षड्यंत्र का शिकार होने से बचें ।
उपाय
इस समय में आपको रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसे में दान पुण्य करना चाहिए। गाय का घी दान करने बड़ा ही शुभ रहता है।
कन्या
गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। राशि से चतुर्थ भाव में त्रिग्र्ही युति आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियां तो देंगी और मित्र भी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है। इस गोचर में यह भी संभव है की आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके साथ विश्वासघात करे।
उपाय
इस समय में आपको गाय को भोजन कराएं। शास्त्रों के अनुसार गाय को भोजन करवाना बड़ा ही शुभ माना जाता है।
मकर
गुरु मकर राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यय भाव में ये संयोग योग अपव्यय की तरफ प्रेरित करेगा अतः अधिक खर्च से बचें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है कष्टकारक यात्रा यका भी योग है किन्तु ये ज्यादा दिन नहीं रहेगा। 10 नवंबर के बाद इसमें सुधार आ जाएगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें नेत्र विकार से बचें । बेवजह किसी वाद विवाद में ना पड़े अन्यथा आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
उपाय
इस समय में अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं तथा पीला रुमाल अपने पास रखें। ऐसा करना बड़ा ही शुभ होता है।