फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   guru granth sahib significance and importance

गुरुवाणी: संतो की वाणी है गुरु ग्रंथ साहिब, कबीर जी के भी हैं 224 शबद

Mon, 11 Nov 2019 04:51 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 11 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
guru granth sahib significance and importance
गुरुग्रन्थ साहिब की भाषा सरल है और जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करती है

गुरुग्रन्थ साहिब सिख संप्रदाय का प्रमुख धर्मग्रंथ है। इसका संपादन सिख सम्प्रदाय के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा किया गया। 16 अगस्त 1604 को हरिमंदिर साहिब अमृतसर में गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश हुआ था। गुरु ग्रंथ साहिब में कुल 1430 पृष्ठ हैं।

विज्ञापन


गुरुग्रन्थ साहिब में सभी धर्मों की वाणी सम्मलित है। इसमे जयदेवजी परमानंदजी जैसे ब्राह्मण भक्तों की वाणी है। साथ ही कबीर, रविदास, नामदेव, सैण जी, सघना जी, छीवाजी, धन्ना की वाणी भी सम्मिलित है। पांचो वक्त की नमाज अदा करने वाले शेख फरीद के श्लोक भी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं।  इसकी भाषा सरल है और जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन


गुरु ग्रंथ साहिब में कर्म करने को अधिक महत्त्व दिया गया है। सिखों के इस ग्रंथ के अनुसार व्यक्ति अपने कर्मो के अनुसार ही महत्व पाता है ओर कर्म ही उसके जीवन का फैसला करते हैं। गुरुवाणी के अनुसार भगवान का वास व्यक्तियों के हृदय में होता  है। गुरुवाणी मधुर व्यवहार और विनम्र शब्दों के द्वारा हर हृदय को जीतने की सीख देती है। गुरुवाणी ब्रह्मज्ञान से उपजी आत्मिक शक्ति को लोककल्याण के लिए प्रयोग करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरु ग्रंथ साहिब में संतो की वाणी

संत वाणी शबद
कबीर दास 224
नामदेव 61
संत रविदास 40
भगत त्रिलोचन जी 4
फरीद जी 4
भगत बैणी जी 3
भगत धंना जी 3
भगत जयदेव जी 2
भगत भीखन जी 2
सूरदास 1
भगत परमानन्द जी 1
भगत सैण जी 1
पीपाजी 1
भगत सधना जी 1
रामानन्द 1
गुरु अर्जन देव 3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed