फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   gupt navratra durga puja

नवरात्र से पहले मां दुर्गा को प्रसन्न करने की गुप्त रात्रि

Sat, 22 Aug 2015 04:03 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
gupt navratra durga puja

परमात्मा की एक ही शक्ति है, माया। शास्त्रों के अनुसार यह अलग-अलग रूप धारण कर (नाना रूप धरो भूत्वा) तीनों लोकों में व्याप्त हैं। यही परम शक्ति सृष्टि सृजन के समय भवानी, युद्ध क्षेत्र में दुर्गा, क्रोध के समय काली और पुरुष रूप में विष्णु बन जाती हैं।

विज्ञापन


इन्हीं चार शक्तियों द्वारा परमेश्वर सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करते हैं। शक्तिविहीन संसार शव के समान ही है, इसीलिए परब्रह्म परमेश्वर ने अपनी त्रिगुणमयी माया से संसार को आच्छादित किया हुआ है।
विज्ञापन


श्रावण की अष्टमी के दिन जिसे दुर्गाष्टमी कहा गया है, इस दिन माँ के सभी रूपों श्रीमहाकाली, श्रीमहालक्ष्मी, श्रीमहासरस्वती, कात्यायिनी, श्रीतारा, छिन्नमस्ता, श्रीविद्या, भुवनेश्वरी, भैरवी, बगला, धूमावती, त्रिपुर सुंदरी, मातंगी आदि की ′ॐ दुं दुर्गायै नमः′ मंत्र के द्वारा श्रद्धाभाव से पूजा-आराधना करनी चाहिए। यह शुभ दिन इस साल 23 अगस्त को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर युग में रहा है गुप्‍त नवरात्र का महत्‍व

gupt navratra durga puja

पौराणिक संदर्भों के अनुसार श्रावण शुक्ल अष्टमी (दुर्गाष्टमी) के दिन शक्ति आराधना प्रत्येक कल्पों, मन्वंतरों चतुर्युगों- सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलियुग आदि से होता हुआ चला आ रहा है इस चराचर जगत में देव, दानव, राक्षस, गंधर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, मनुष्य आदि इस दिन देवी का स्तवन करते हैं जिसके फलस्वरूप मां से मान-सम्मान, उत्तम संतान, शिक्षा स्वास्थ्यसुख, समृद्धि, यश, कीर्ति, विजय एवं आरोग्यता प्राप्त होती है।

विधान है कि अष्टमी को विविध प्रकार से भगवती का पूजन करते हुए भजन, कीर्तन, नृत्य आदि उत्सव मनाना चाहिए और नवमी को विविध प्रकार से पूजा-हवन कर कन्या पूजन करके उन्हें भोजन-प्रसाद आदि वितरित करना चाहिए।

आयोजन मोटे तौर पर कोई उत्पादक श्रम के रूप में नहीं दिखाई देते, लेकिन इनका महत्व परिणाम के रूप में निश्चित रूप से दिखता है।

कसौटी पर सोना कसते समय लगता है कि श्रम बेकार किया जा रहा है। लेकिन जब सोना खरा साब‌ित होता है, तो उसका मूल्य और महत्व कई गुना बढ़ जाता है। भजन पूजन को भी इसी रूप में समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed