फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   god particle mystery

तीन कदम की दूरी पर है भगवान का रहस्य

Mon, 11 Nov 2013 01:53 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 11 Nov 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
god particle mystery

भगवान ने जिस कण से ब्रह्माण्ड की रचना की है उससे करीब तीन कदम की दूरी पर अब हम रह गए हैं। यानी अब भगवान तक पहुंचने में भी तीन कदम की दूरी है। दुनिया के लिए अब तक रहस्य बने गॉड पार्टिकल या हिग्स बोसोन कणों को जेनेवा स्थित दुनिया की सबसे बड़ी, महंगी और तकनीकी दृष्टि से सबसे जटिल मशील वाली प्रयोगशाला में खोज लेने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


इसी के साथ ब्रह्माण्ड के बारे में ढ़ेर सारी जानकारियां मिलने की संभावना बढ़ गई है और लगता है कि वैज्ञानिक सूझ-बूझ की दिशा में इंसान ने आगे कदम बढ़ा दिए हैं। कैसे ब्रह्माण्ड का निर्माण हुआ? कैसे धरती और अन्य ग्रहों का विकास हुआ? कैसे आधुनिक संसार की सभी चीजें क्रमिक रूप से बड़ी हुई?
विज्ञापन


इन सभी के लिए अब तक के सिद्घांतों की प्रायोगिक पुष्टि के लिए गॉड पार्टिकल को अहम माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रह्माण्ड के अस्तित्व में आने से पहले सब कुछ हवा में तैर रहा था। किसी का कोई आकार या वजन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविस्फोट के बाद उत्पन्न कण प्रकाश की गति से इधर-उधर भाग रहे थे। तभी हिग्स बोसोन भारी उर्जा लेकर आया और इसके संपर्क में आने वाले कण आपस में जुडने लगे। वैज्ञानिकों ने 11 मूल कण तो खोज लिए लेकिन 12वें कण को खोज नहीं पाए।

ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स हिग्स बोसोन की परिकल्पना प्रस्तुत की इस आधार पर 12वें कण के रूप में हिग्स बोसोन के अस्तित्व को स्वीकार कर लिया। इस कण को ब्रह्म कण, ईश्वर का कण, भगवान आदि उपलब्धियों से नवाजा जा रहा है।


पस्तुत अंश विपुल विनोद और नमन विनोद की पुस्त गॉड पार्टिकल का रहस्य से लिया गया है। हिन्द पॉकेट बुक्स से प्रकाशित इस पुस्तक में गॉड पार्टिक से जुड़े रहस्यों और इन पर हुए वैज्ञानिक शोध का उल्लेख किया गया है। अध्यात्म के साथ विज्ञान में रूचि रखने वाले पाठकों को यह पुस्तक पसंद आएगी। पुस्तक के कुछ अंशों को पढ़कर पाठक रोमांचित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed