फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   God comes in various different forms

सभी धर्मों में माना गया है कि ईश्वर के रूप अलग हैं, लेकिन वह एक है

Fri, 06 Jul 2018 11:53 AM IST
निरंजन योगी
निरंजन योगी Updated Fri, 06 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
God comes in various different forms
one god
संपूर्ण जगत ईश्वर से ही आच्छादित है। उसके अनंत रूप को जान लेना ही वास्तविक ज्ञान है। सभी धर्मों में माना गया है कि ईश्वर के रूप अलग हैं, लेकिन वह एक है।
विज्ञापन

अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए श्रीकृष्ण ने कहा है कि ‘जो लोग श्रद्धापूर्वक किसी भी देवसत्ता की पूजा-उपासना करते हैं वह अलग-अलग रास्तों पर चलते हुए उसी परम तत्व तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ईशावास्योपनिषद् के प्रथम मंत्र में ही कहा गया है 'ईशावास्यामिदं सर्व यत्किन्व जगत्यां जगत।' अर्थात यह संपूर्ण जगत ईश्वर से ही आच्छादित है। चीन के प्रसिद्ध संत लाओप्स ने 'ताओ-ते-किंग' में लिखा है- 'उस अनंत को जान लेना ही वास्तविक ज्ञान है।' जैन ग्रंथों में ईश्वर के बारे में कहा गया है- 'उसे नमस्कार है, जो अनेक में एक है तथा जो एक एवं अनेक में परे भी है।' पारसी मत के अनुसार, 'ईश्वर एक है, उसे अहूरमज्दा के नाम से संबोधित किया जाता है, जिसका अमर्त्य है- ‘ज्ञानेश्वर सर्वशक्तिमान परमात्मा।’ पारसी ग्रंथ की गाथा में वर्णन है- 'उस ईश्वर के अतिरिक्त मैं और किसी को नहीं जानता हूं।' मिस्र निवासियों की मान्यता ईश्वर के संबंध में इस प्रकार है- 'जीवन की सृष्टि करने वाला वह अनंत एवं सर्वव्यापी है, उसे आंखों से देखा नहीं जा सकता, वही एक है निराकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आॅस्ट्रेलिया के रहने वालों की ईश्वर संबंधी धारणा में एक सार्वकालिक एवं दिव्य लोकवासी प्राणी की मान्यता को स्थान मिला है, जिसे वे परम पिता कहकर भक्ति करते हैं। यहूदियों को भी हजरत मूसा ने एक ईश्वर की पूजा करने का उपदेश दिया था। इस्लाम धर्म में ईश्वर को अल्लाह या खुदा कहा जाता है, कयामत या महाप्रलय में केवल वही रह जाता है। कुरान में एक जगह कहा गया है- 'वही प्रारंभ्ा में था, वही अंत में रहेगा। वह सर्वज्ञाता(सब कुछ जानने वाला) है। उसका अनंत ज्ञान सब चीजों को घेरे हुए है। सब में वही समाया है।' इसी से मिलता-जुलता वर्णन बाइबल में मिलता है। बाइबल में कहा गया है कि ‘मैं ही सबका आदि हूं और सबका अंत भी मैं ही हूं। मेरे अलावा अन्य कोई नहीं है। मैं ही वह प्रकाश हूं, जो हर एक को प्रकाशित करता हूं। मेरे बिना कोई भी प्राणी हलचल नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed