फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Gita is the greatest philosophy of life management

‘गीता’ जीवन प्रबंधन का महानतम दर्शन है

Fri, 13 Jul 2018 03:58 PM IST
पूनम नेगी
पूनम नेगी Updated Fri, 13 Jul 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Gita is the greatest philosophy of life management
vinoba bhave
‘गीता’ जीवन प्रबंधन का महानतम दर्शन है। जो व्यक्ति जीवन का प्रबंधन करना सीख लेगा, वह देश-दुनिया का प्रबंधन भी पूरी सफलता से कर सकेगा। वर्धा आश्रम का एक प्रसंग बताता है कि ‘गीता’ का जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। 
विज्ञापन


विनोबा जी की तपस्या से प्रभावित होकर प्रतिष्ठित व्यवसायी और देशभक्त जमनालाल बजाज ने अपने दोनों पुत्रों कमलनयन और राधाकृष्ण को अपने सचिव कृष्णदास जाजू के साथ वर्धा आश्रम में रहने के लिए भेजा। कुछ दिन बाद श्री बजाज और उनकी पत्नी जानकी देवी कृष्णदास जाजू के साथ वर्धा आश्रम आए। 
विज्ञापन


आश्रम आने पर दूर से देखा कि उनके पुत्र अन्य विद्यार्थियों और विनोबा जी के साथ खेतों में काम कर रहे थे। जब तक वे पास पहुंचे, तब तक खेतों का काम खत्म हो चुका था और विनोबा जी सबको साथ लेकर अमराई में आ गए। हाथों में ‘गीता’ की पुस्तक थी। वह गीता की कक्षा शुरू करने वाले थे। उन्हें देखकर जाजू जी ने परिहास में कहा- “विनोबा जी! इन लोगों को तो आगे चलकर व्यवसायिक साम्राज्य की बागडोर संभालनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता की कक्षा इन्हें क्या प्रबंधन सिखाएगी?” जाजू के इस कथन पर विनोबा एक पल को चुप रहे, फिर कमलनयन और राधाकृष्ण को निहार कर बोले- “गीता तो जीवन प्रबंधन का महानतम दर्शन है। जो व्यक्ति जीवन का प्रबंधन करना सीख लेगा, वह देश-दुनिया का प्रबंधन भी पूरी सफलता से कर सकेगा। अध्यात्म में यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी समाविष्ट कर लिया जाए, तो नए क्षितिज छुए जा सकते हैं।” 


गीता में उपदिष्ट कर्मयोग से तो बिना रुके, बिना थके और बिना हारे इसलिए श्रेष्ठतम कर्म किया जा सकता है, क्योंकि मानवीय गुणों का विकास और औरों के गुणों का सही नियोजन, गीता की यह सीख ही प्रबंधन का सर्वोपरि सूत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed