Navratri Spl: यूं करें नवरात्र पर घटस्थापना, मिलेगा खास फल
नवरात्र की प्रतिपदा को मां शैलपुत्री की पूजा होती हैं और इसी के साथ नौ दिन के नवरात्रों का आगाज हो जाता हैं। 28 मार्च मंगलवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस दिन घटस्थापना करने के साथ ही शुरू हो जाएगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना। जानें घटस्थापना का सहीं तरीका और पूजा करने की विधि।
- नवरात्र के पहले दिन यानी 28 मार्च को प्रतिपदा तिथि हैं। इस दिन होने वाली मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं।
- चौकी पर मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद उसे गंगा जल या गौमूत्र से शुद्ध करें और घट कलश की स्थापना करें। व्रत और उपासना का संकल्प लेकर मां को धूप दीप, फूल, फल, पान, आभूषण और आरती करके प्रसाद वितरण करके पूजा संपंन करें।
ऐसे करें घटस्थापना
मिट्टी के कलश या वेदी बनाकर उसमें जौ, गेहूं को बोएं और उसके ऊपर सोना, चांदी, तांबा, मिट्टी, पत्थर या चित्रमयी मूर्ति रखें। इसके रोज नौ दिन तक स्नान करवाएं। पूजा में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का पूजन व मार्कण्डेयपुराणान्तर्गत निहित श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ नौ दिनों तक रोज करें।
घट स्थापना का मुहूर्त: सुबह 8: 26 से 10: 24 तक