फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ganga Saptami 2024 Upay Remedies shadi ke upay maa ganga will bless you

Ganga Saptami 2024: शादी में हो रही है देरी तो गंगा सप्तमी के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय

Tue, 14 May 2024 06:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 14 May 2024 06:22 AM IST
सार

Ganga Saptami 2024 Upay: गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा पुनः पृथ्वी पर आईं थीं। इस वर्ष गंगा सप्तमी 14 मई को है। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में गंगा सप्तमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Ganga Saptami 2024 Upay Remedies shadi ke upay maa ganga will bless you
गंगा सप्तमी उपाय - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ganga Saptami 2024: आज गंगा सप्तमी है। आज  का दिन मां गंगा के पुनर्जन्म के रूप में मनाया जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जाह्नु ऋषि  ने वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अपने कान से गंगा को मुक्त किया था। अतः इस कथा के कारण गंगा सप्तमी के दिन को जाह्नु सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही देवी गंगा को भी ऋषि जाह्नु की पुत्री जाह्नवी के रूप में भी जाना जाता है। माना जाता है कि गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा पुनः पृथ्वी पर आईं थीं। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में गंगा सप्तमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से इंसान को सात जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। चलिए जानते हैं गंगा सप्तमी के उपायों के बारे में।

विज्ञापन


गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय

  • यदि किसी के विवाह में देरी हो रही है तो उस व्यक्ति को गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में 5 बेलपत्र डालकर महादेव का विधिपूर्वक जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ और मां गंगा दोनों प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। साथ ही जातक की जल्दी शादी होती है और उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।  
  • विज्ञापन
  • अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए गंगा सप्तमी के दिन गंगा में दूध अर्पित करें और मां गंगा के मंत्रों का जाप करें। साथ ही कपूर का दीपक जलाएं। माना जाता है कि यह उपाय करने से इंसान को जीवन में सफलता मिलती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गंगा सप्तमी के दिन स्नान, तप और ध्यान करें। साथ ही अपनी श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को कपड़ों और भोजन का दान करें। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।


गंगा सप्तमी के दिन जरूर करें यह कार्य 
गंगा सप्तमी के दिन स्नान ध्यान के बाद मां गंगा की पूजा अवश्य करें।  
एक कटोरी में गंगा जल भर लें और उस कटोरी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा करें। 
इसके बाद आरती के साथ पूजा संपन्न करें। 
गंगा सप्तमी के दिन  किसी जरूरतमंद, अथवा किसी ब्राह्मण को अन्न, धन या वस्त्र का दान अवश्य करें।  
ऐसा करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और कई जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। 
भगवान शिव की जटाओं से ही मां गंगा प्रवाहित होती हैं, इसलिए गंगा सप्तमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक जरूर करें। 
.
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed