फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ganesh pooja in 2014

सोमवार से शुरू हो रहा गणेश जी का माह, जानिए क्या है खास

Sat, 09 Aug 2014 08:53 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
ganesh pooja in 2014

श्रीगणेश आराधना का पावन माह भादों 11 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। श्रावण शिव आराधना का फल अमोघ है उसी तरह भादों गणेश की पूजा के लिए सर्वोपरि है। इस बार भादों में घर में गणेश की मूर्ति बिठाना, उनकी पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

इसलिए खास है गणेश जी की पूजा

ganesh pooja in 2014

वर्तमान संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों का अधिकार चंद्रमा के पास है। यह मन, माता, मित्र, मकान, मानसिक सुख-तनाव आदि के स्वामी हैं। चंद्र और गणेश सर्वदा साथ-साथ ही रहते हैं, इसलिए विद्यार्थियों, अन्य प्रतियोगिताओं में बैठने वाले युवकों के लिए गणेश पूजा शुभ है।

गणेशजी का जन्म भादों की शुक्लपक्ष चतुर्थी को हुआ। उस समय सोमवार को स्वाति नक्षत्र की सिंह लग्न और अभिजित मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक बूंद अमृततुल्य

ganesh pooja in 2014

जल तत्व के स्वामी गणेश का स्वाति नक्षत्र में जन्म होने के कारण इस नक्षत्र में बारिश की एक-एक बूंद अमृततुल्य मानी गई है। जो वृक्षों, वनस्पतियों औषधियों, और फसलों के लिए वरदान है।

गांवों में किसान इस नक्षत्र पर सूर्य की यात्रा के मध्य वर्षा की अत्यधिक कामना करते हैं। यह नक्षत्र धान की फसलों के लिए तो अमृत तुल्य है ही, गेहूं की फसल भी रोग रहित होती है।


विज्ञापन

गणेश पूजा के लाभ

ganesh pooja in 2014

गणपति चारों देवों सहित पंचायतन में पूज्य हैं। जैसे सृष्टि का कोई भी शुभ-अशुभ कार्य जल के बिना पूर्ण नहीं होता, वैसे ही गणेश पूजन के बिना कोई भी जप-तप, अनुष्ठान आदि कर्म पूर्ण नहीं होता।

कल्याण के लिए गणेश पाश, अंकुश और वरमुद्रा धारण करते हैं। पाश मोह का प्रतीक है जो तमोगुण प्रधान है, रजोगुण प्रधान अंकुश वृत्तियों का प्रतीक है।

वरमुद्रा सत्वगुण का प्रतीक है जो आत्मसाक्षात्कार कराकर परम पद दिलाते हुए परमेश्वर का दर्शन भी कराता है। इनका पूजन करके प्राणी तमोगुण, रजोगुण से मुक्त होकर सतोगुणी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed