फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar

Falgun Month 2022 Date : आज से फाल्गुन मास आरंभ, जानें हिन्दू पंचाग के आखिरी महीने में पूजा और दान का महत्व

Thu, 17 Feb 2022 09:24 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 09:24 AM IST
सार

Falgun Month 2022 Date: फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि और रंगों कर त्योहार होली भी आता है। इस वर्ष फाल्गुन का यह महीना 17 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। जो कि 18 मार्च तक रहेगा। फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व के साथ आध्यात्मिक महत्व भी है।

विज्ञापन
Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar
Falgun Month 2022 Date: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास हिन्दू वर्ष का अंतिम माह होता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Falgun Month 2022 Date: आज यानी 17 फरवरी से फाल्गुन का महीना प्रारंभ हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास हिन्दू वर्ष का अंतिम माह होता है।  इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन है। इस महीने को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। इस महीने से धीरे धीरे गरमी की शुरुआत होती है और सर्दी कम होने लगती है। फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि और रंगों कर त्योहार होली भी आता है। फाल्गुन का महीना 18 मार्च तक रहेगा। फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व के साथ आध्यात्मिक महत्व भी है। आइए जानते हैं फाल्गुन मास में किस पूजा और दान से हमारा कल्याण होता है। 

विज्ञापन

Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar
Falgun Month 2022 Date: इस माह मां लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।  - फोटो : amar ujala

फाल्गुन में करें इन देवी-देवताओं का पूजन
वैसे तो साल के 12 महीने हम किसी भी देवी देवता की आराधना करते हैं। लेकिन कुछ महीने ऐसे हैं जिनमें भगवान की खास आराधना की जाती है। मान्यता है कि रोगों से मुक्ति पाने के लिए फाल्गुन का माह उत्तम होता है। इस माह में भोलेशंकर को सफेद चंदन अर्पित करने से  स्वास्थ्य लाभ होता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar
Falgun Month 2022 Date: फाल्गुन शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु का आशीर्वाद दिलाने वाली आमलकी एकादशी का व्रत आता है।  - फोटो : istock

फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व
फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व इस बात से भी सिद्ध हो जाता है कि इस माह में भगवान विष्णु और भगवान शंकर से जुड़े दो बाद पर्व आते हैं। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इसी प्रकार फाल्गुन शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु का आशीर्वाद दिलाने वाली आमलकी एकादशी का व्रत आता है। 

विज्ञापन

Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar
Falgun Month 2022 Date:यदि इस महीने में भगवान कृष्ण के तीन स्वरूप अर्थात बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाए तो उनकी सभी कामना पूर्ण होती है। - फोटो : amar ujala

फाल्गुन मास में कृष्ण भक्ति का मिलता है विशेष लाभ 
फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है यदि इस महीने में भगवान कृष्ण के तीन स्वरूप अर्थात बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण की पूजा की जाए तो उनकी सभी कामना पूर्ण होती है। यदि किसी को संतान सुख चाहिए तो वह बाल गोपाल की आराधना करें , जिन्हें अपने दाम्पत्य जीवन में सुख चाहिए तो उन्हें युवा कृष्ण की और जिन्हे जीवन में मोक्ष और वैराग्य की तलाश है, उन्हें गुरू कृष्ण की साधना करनी चाहिए। 

Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar
Falgun Month 2022 Date: फाल्गुन मास में शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान करना चाहिए। - फोटो : amar ujala

फाल्गुन मास में दान का महत्व 
जिस प्रकार माघ मास में दान का महत्व है ठीक उसी प्रकार फाल्गुन के महीने में दान का धार्मिक महत्व है।अपनी क्षमता एवं श्रद्धानुसार के अनुसार गरीबों को दान और पितरों के निमित्त तर्पण आदि जरूर करना चाहिए। फाल्गुन मास में शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान अत्यंत ही पुण्य फल प्रदान करने वाला माना गया है।

Falgun Month 2022 Date starts from February 17 know the importance of worship and daan in the last month of the Hindu calendar
Falgun Month 2022 Date: फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि और होली जैसे दो बड़े पर्व आते हैं। - फोटो : istock

फाल्गुन मास के प्रमुख पर्व
फाल्गुन मास के प्रमुख पर्व इस प्रकार है- 
विजया एकादशी – 26 फरवरी 2022 
महा शिवरात्रि – 01 मार्च 2022 
फाल्गुन अमावस्या – 02 मार्च 2022 
फुलैरा दूज – 04 मार्च 2022 
आमलकी एकादशी – 14 मार्च 2022 
होलिका दहन – 17 मार्च 2022 
होली – 18 मार्च 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed