फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dussehra 2019 ramayan chaupai for life

Dussehra 2019: हर काम बना देते है श्री रामचरितमानस के मंत्र

Thu, 03 Oct 2019 06:28 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Oct 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2019 ramayan chaupai for life
दशहरा पूजा 2019
जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जहां पर हमारे लिए यह तय करना मुश्किल होता है कि क्या करें क्या नहीं। संकट के समय में जब कोई रास्ता नहीं दिखता है तो अंत में हम कठिन परिस्थितियों से बहार निकलने के लिए परमपिता परमेश्वर को याद करते हैं। आज हम आपको संकटो से बहार निकलने ले तमाम उपाय बताएंगे।
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम से जुड़ी तमाम चौपाईयां न सिर्फ तमाम दु:खों और कष्ट से उबारने का काम करती हैं बल्कि सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। विजयदशमी के पावन पर्व पर रामचरितमानस की तमाम चौपाईयों में से किसी एक को मंत्र मानकर श्रद्धापूर्वक जपने से प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन


चौपाईयों को को सिद्ध करने का नियम
श्रीरामचरित मानस के दोहे-चौपाईयों को सिद्ध करने के लिए विजयादशमी के दिन स्नान—ध्यान करने के पश्चात् अष्टांग हवन के द्वारा सिद्ध करना चाहिये। इसके पश्चात् जिस कार्य के लिये मानस का दिव्य मन्त्र आप सिद्ध कर रहें हों, उसके लिए नित्य एक माला जप अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीरामचरितमानस के सिद्ध मंत्र

यात्रा की सफलता के लिए
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। ह्रदय राखि कोसलपुर राजा।।

संपत्ति की प्राप्ति के लिए
जे सकाम नर सुनहि जे गावहि। सुख संपत्ति नाना विधि पावहि।।

किसी भी संकट को दूर करने के लिए
दीनदयाल बिरिदु सम्भारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।

मुकदमा जीतने के लिए
पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना।।

परस्पर प्रेम बढ़ाने के लिए
सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥

शीघ्र विवाह के लिए
तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह।  साज सँवारि कै।।
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै।।

रोजगार पाने के लिए
विस्व भरण पोषण कर जोई। ताकर नाम भरत जस होई।।

विद्या प्राप्ति के लिए
गुरु गृहँ गए पढ़न रघुराई। अलप काल विद्या सब आई॥

परीक्षा में सफलता के लिए
जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥
मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥

पुत्र प्राप्ति के लिए
प्रेम मगन कौसल्या निसिदिन जात न जान।  
सुत सनेह बस माता बाल चरित कर गान।।

आलस्य से मुक्ति पाने के लिए
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम।
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।।

सभी मनोरथ को पूरा करने के लिए
भव भेषज रघुनाथ जसु,सुनहि जे नर अरू नारि।
तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसिरारि।।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed