फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Do Not Follow These Astrology Remedies Without Advice  It May Lead to Trouble

Astro Tips: बिना सलाह कभी ना अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय, मुश्किल में हो सकती है बढ़ोतरी

Tue, 08 Apr 2025 04:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

कई बार जाने-अनजाने में गलत ज्योतिषीय उपाय करने पर व्यक्ति के जीवन में मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ने लगती हैं।

विज्ञापन
Do Not Follow These Astrology Remedies Without Advice  It May Lead to Trouble
ज्योतिष में कुंडली का महत्व - फोटो : adobe stock

विस्तार

Astro Tips: वैदिक ज्योतिष शास्त्र का जन्म वेदों से हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आकाशमंडल में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के संयोजन और संबंधों का अध्ययन करते हुए पृथ्वी और यहां पर रहने वाले लोगों के जीवन में होने वाले प्रभावों के बारे में विश्लेषण करते भविष्यवाणी की जाती है। किसी व्यक्ति के जन्म लेते समय ही उसी समय व्यक्ति के भाग्य और कर्म का निर्धारण लग्न के माध्यम से हो जाता है। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ योग बनते हैं तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होता है, वहीं जब कुंडली में अशुभ योग बनता है तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब जातक के जीवन में परेशानियां आती हैं और वह इन परेशानियों से निजात पाने के लिए ज्योतिषीय उपाय के बारे में विचार करता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में गलत ज्योतिषीय उपाय करने पर व्यक्ति के जीवन में मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको करने से पहले कियी योग्य ज्योतिषी की सलाह अवश्य ही लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


- अक्सर देखने को मिलता है जब कोई व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र या घर-परिवार के बीच आने वाली समस्याओं के चलते मानसिक रूप से परेशान रहता है तो आम लोग उसे मोती पहने की सलाह देते हैं। यानी मन के कारक चंद्रमा के कमजोर होने पर मोती पहनने को बोला जाता है। लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर किसी को मोती नहीं पहनना चाहिए। दरअसल जब कोई जातक मानसिक रूप से परेशान रहता हो और उसका चंद्रमा नीच का हो तो व्यक्ति कुछ समय के बाद अवसाद से पीड़ित होता है। 
विज्ञापन


Chaturgrahi Yog 2025: शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग के कारण 14 अप्रैल से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, सपने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक की कुंडली के चौथे या दसवें भाव में गुरु हो तो उसे मंदिर में दान नहीं करना चाहिए। 

- अगर किसी जातक की कुंडली में उसका बुध कमजोर हो तो ऐसे जातकों को घर पर मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

Lucky Rashiyan: 16 अप्रैल से इन तीन राशि वालों के बदल सकते हैं भाग्य, बन रहा है द्विद्वादश योग

- वहीं जब किसी जातक की कुंडली में शनिदेव कमजोर हो या फिर अशुभ भाव में हो तो घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए।

- ऐसे जातकों को कभी भी तांबे का दान नहीं करना चाहिए जिसकी कुंडली के आठवें भाव में सूर्यदेव स्थित हो। 

- जब किसी जातक की कुंडली में गुरु सप्तम भाव में हो तो ऐसे लोगों को पीले वस्त्रों का दान करने से बचना चाहिए। इसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। 

- जब किसी जातक की कुंडली में गुरु नीच भाव में हो तो ऐसे जातकों को पुखराज नहीं धारण करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed