फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Do Goddess Lakshmi worship in Friday to get wealth

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को इस विधि से करें प्रसन्न, आर्थिक समस्या होगी दूर

Fri, 25 Sep 2020 07:24 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 25 Sep 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Do Goddess Lakshmi worship in Friday to get wealth
शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी की पूजा - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी पूजा से घर में धन-धान्य, वैभव और सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है उनका जीवन सुखमय हो जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।

विज्ञापन


लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन

Do Goddess Lakshmi worship in Friday to get wealth
maa lakshmi - फोटो : maa lakshmi

भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें। अगर संभव हो तो मां को हलवा, खीर का भोग भी लगाएं।
 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमा को भी गुलाबी रंग पर रखना चाहिए। साथ ही मां की प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र भी जरूर रखना चाहिए। पूजा की थाल में गाय के घी के 8 दीपक भी जलाएं और गुलाब के सुगंध वाली धूपबत्ती जलाकर मां को मावे की वर्फी का भोग लागएं।

Do Goddess Lakshmi worship in Friday to get wealth
lakshmi pujan - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा में रखे गए 8 दीपकों को घर की आठ दिशाओं में रख दें। वहीं कमल गट्टे की माला को तिजोरी में रख दें। पूजा में जाने अंजाने में हुई भूल की क्षमा मांगे और माता से विनती करें कि वह आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखें और आपके जीवन में सुख-समृद्धि, धन व ऐश्वर्य की वृद्धि करें।

मां लक्ष्मी पूजन के समय श्रीयंत्र और अष्टलक्ष्मी की प्रतिमा पर अष्ट गंध से ही तिलक करना चाहिए। इसके बाद कमल गट्टे की माला से ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा। मंत्र को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ 108 बार जपना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed