{"_id":"5bdabf16bdec22693f5f626a","slug":"diwali-2018-buy-broom-on-diwali-is-auspicious-and-know-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर जरूर खरीदें झाड़ू, इससे जुड़े उपाय आपको बना सकते हैं मालामाल","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
दिवाली पर जरूर खरीदें झाड़ू, इससे जुड़े उपाय आपको बना सकते हैं मालामाल
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
diwali 2018
7 नवंबर को दीपावली का त्योहार है और दिवाली के 2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। दीपावली के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि झाडू घर के अंदर से सारी नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर कर देता है। शास्त्रों में कहा गया है कि झाडू का अपमान करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं झाडू से जुड़ी कुछ उपाय जो आपको बना सकता है मालामाल
विज्ञापन
- शास्त्रों में झाड़ू को लक्ष्मी का अंश माना गया है और कहा जाता है जिस घर में झाड़ू पर पैर लगाया जाता है या अपमान होता है वहां धन का नुकसान हमेशा होता है।
विज्ञापन
- झाडू को कभी भी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए इसे अपशकुन माना जाता है। झाडू को भूलकर भी मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए इसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
- वास्तुशास्त्र के अनुसार झाडू को खड़ा करकर नहीं अपितु इसे लेटाकर रखना चाहिए। यह झाडू का अपमान होता है और घर में धन की कमी होने लगती है।
- पुरानी हो चुकी झाडू को कभी भी जलाना नहीं चाहिए और शनिवार के दिन ही नई झाडू खरीदनी चाहिए।
