{"_id":"5bd80dc8bdec2269b642a2f3","slug":"dhanteras-2018-know-these-five-totke-how-to-impress-goddess-laxmi-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर टोटके: इस दिवाली घर से दूर करना है दरिद्रता तो धनतरेस पर जरूर अपनाएं ये 5 टोटके","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धनतेरस पर टोटके: इस दिवाली घर से दूर करना है दरिद्रता तो धनतरेस पर जरूर अपनाएं ये 5 टोटके
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के टोटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आता है वैसे ही लोग धन के देवी माता लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करने लगते हैं। धनतेरस से 5 दिनों तक दीपावली का पर्व आरम्भ हो जाता है। अगर इन 5 दिनों में कुछ उपाय के साथ माता लक्ष्मी और धनवंतरी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन, वैभव और मान- सम्मान की कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं।
धनतेरस पर खास टोटके
1- धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और उस दिये के पास माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज कौड़ी को रख दें इसके बाद माता लक्ष्मी और धनकुबेर की आराधना करें। पूजा के बाद कौड़ी को आप अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं रहेगी।
2- धनतेरस वाले दिन पर पूजा के दौरान कुबेर यंत्र की पूजा करना ना भूले। पूजा में 108 बार ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा का जाप करें। धन तेरस में इस मंत्र के जप से कभी भी आपके पास धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
3- धनतेरस पर चांदी के सिक्कें और हल्दी की गांठ की पूजा कर उसे अपनी तिजोरी में रखने से जीवन में तरक्की और सुख -सविधाओं में अपार वृद्धि होती है।
4- धनतेरस या दीपावली पर अगर संभव हो तो इस दिन किसी किन्नर से उसके हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। यह उपाय आपको जिंदगी में बहुत सफलता दिला सकता है।
5- धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को अपनी तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती।