फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Christmas 2020 know the story of Santa Claus distributing gifts

Christmas 2020: कौन हैं सांता क्लॉज, आखिर क्रिसमस में मोजे में ही क्यों बांटते हैं उपहार

Mon, 21 Dec 2020 02:36 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 21 Dec 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Christmas 2020 know the story of Santa Claus distributing gifts
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

हर साल 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु ईशु के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं। आज के समय में ईसाई धर्म के साथ अन्य धर्मों के लोग भी क्रिसमस का त्योहार मनाने लगे हैं। क्रिसमस आते ही लोगों के मन में केक, क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे सितारे आदि का ख्याल आने लगता है, लेकिन छोटे बच्चों को तो बस अपने सांता क्लॉज का इंतजार रहता है। जो रात को चुपके से आकर उनके तकिए के नीचे उपहार रखकर जाएंगे। हांलाकि ये उपहार परिवार के कुछ सदस्य ही बच्चो के लिए रखते हैं, लेकिन सांता क्लॉज के उपहार देने की परंपरा हर 25 दिसंबर को चली आ रही है। जिसमें लाल रंग के कपड़े पहन कर सांता क्लॉज आते हैं और मोजे में बहुत सारे उपहार रखकर लाते हैं। पर क्या आपको पता है कि सांता क्लॉज कौन थे और वे आखिर मोजे में ही क्यों उपहार लेकर आते हैं, नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं जानते हैं ये दिलचस्प कहानी...

विज्ञापन

वैसे तो सांता का क्रिसमस से कोई सीधा संबधं नहीं है लेकिन सांता क्लॉज की कहानी इस तरह से है कि चौथी शताब्दी में एशिया माइनर में  मायरा नाम की एक जगह थी जो कि अब तुर्की में है। यहां पर सेंट निकोलस नाम का एक आदमी रहता था। सेंट निकोलस बहुत धन था लेकिन बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। सेंट निकोलस बहुत दयावान व्यक्ति था और उसे प्रभु ईशु में भी बहुत आस्था थी। निकोलस अक्सर ही बिना बताए जरूरतमंद लोगों की मदद किया करता था। वह एकदम चुपके से जाकर लोगों को तोहफे दे देता था तोहफो को अचानक देखकर लोग खुश हो जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार सेंट निकोलस को कहीं से पता चला कि एक गरीब आदमी की तीन बेटियां है, लेकिन उस व्यक्ति के पास उनकी शादियों के लिए उसके पास बिल्कुल भी धन नहीं है। ये बात जानने के बाद निकोलस ने इस शख्स की मदद करने की सोची और वह रात को उस आदमी की घर की छत में लगी चिमनी में से सोने से भरा बैग नीचे डाल दिया। उस दौरान इस गरीब शख्स ने अपना मोजा सुखाने के लिए चिमनी में लगाया हुआ था।
उस व्यक्ति ने देखा कि इस मोजे में अचानक सोने से भरा बैग उसके घर में गिरा है और ऐसा तीन बार हुआ। उस व्यक्ति ने आखिरी में निकोलस को ऐसा करते हुए देख लिया। निकोलस ने उससे कहा कि यह बात वो किसी को न बताए, लेकिन फिर भी यह बात चारों ओर फैल गई। तब से जैसे ही किसी को अचानक से कोई उपहार मिलता तो उसे लगता की सांता क्लॉज ने दिया है। कहा जाता है कि इसी के बाद से क्रिसमस के दिन उपहार देने का रिवाज चलता गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed