फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chhath puja samagri list and chhath festival importance

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व आरंभ, जरूर शामिल करें यह 5 चीजें

Thu, 31 Oct 2019 08:51 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 31 Oct 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
chhath puja samagri list and chhath festival importance
chhath puja

दिवाली के 6 दिनों बाद छठ पर्व मनाया जाता है। छठ पूजा में विशेष रूप से सूर्यदेव की उपासना की जाती है। छठ का पर्व इस बार 2 नवंबर को है लेकिन 31 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ इस त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक चलता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा और फिर अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं। छठी मइया को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कई चीजों को शामिल किया जाता है। इनमें 5 चीजें ऐसी होती हैं जिसके बिना छठ पूजा पूरी नहीं मानी जाती। आइए जानते हैं छठ पूजा में शामिल इन चीजों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन


-  छठ पूजा में बांस से बनी टोकरी का विशेष महत्व होता है। इसमें छठ पूजा का पूरा सामान छठ पूजा स्थल तक लेकर जाते हैं और उन्हें छठी मइया को भेंट किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


-  दूसरी चीज होती है ठेकुआ होता है। गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है

-  गन्ना छठ पूजा में प्रयोग किए जाना वाली प्रमुख सामग्री होती है। गन्ना से घाट पर घर भी बनाया जाता है।

-  छठ पूजा में केला का प्रसाद के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। छठ में केले का पूरा गुच्छा छठ मइया को भेंट किया जाता है।

-  नारियल को सबसे शुभ फल माना जाता है। हर शुभ कार्य और पूजा में इसका प्रयोग किया जाता है इसलिए छठ पूजा में इसका विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed