फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chhath puja 2021 date do not make these mistakes during festival of chhath

Chhath Puja 2021: मुख्य छठ पूजा आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Wed, 10 Nov 2021 07:26 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 07:26 AM IST
सार

कल छठ का मुख्य पर्व है ऐसे में आपको कुछ बातें ध्यान में रखना चाहिए और छठ पूजा के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
 

विज्ञापन
chhath puja 2021 date do not make these mistakes during festival of chhath
छठ पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 8 नवंबर से छठ का पावन पर्व आरंभ हो चुका है। 10 नवंबर को षष्ठी तिथि पर छठ का मुख्य पूजन और अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन हर ओर आस्था से सराबोर वातावरण दिखाई देता है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व में यह सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। छठ अत्यंत ही कठिन व्रत होता है। इसके नियम पूजन अनुष्ठान करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। कल छठ का मुख्य पर्व है ऐसे में आपको कुछ बातें ध्यान में रखना चाहिए और इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


छठ पूजा के दौरान न करें ये गलतियां-

छठ पर्व में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी पूजा के सामान या फिर प्रसाद को बिना धोए हाथों से न छुएं।

 

सूर्य को अर्घ्य देने के लिए प्लास्टिक, चांदी या स्टील के बर्तन का प्रयोग न करें। इस बात का ध्यान रखें कि जो गिलास या लोटा आप घर में प्रयोग करते हैं उससे भूलकर भी अर्घ्य न दें।

विज्ञापन

 

व्रत रख रहे लोगों को तन के साथ मन की शुद्धता रखना भी आवश्यक होता है इसलिए भूलकर भी किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग न करें और न ही किसी के लिए दुर्भावना रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छठ पूजा के दौरान सात्विकता का विशेष महत्व होता है इसलिए घर में किसी प्रकार से तामसिक गुणों वाली चीजों का प्रयोग न करें और न ही ऐसी चीजों को घर में रखें। यहां तक कि घर में लहसुन प्याज तक न रखें।


जब तक छठ पर्व का पूरी तरह समापन न हो जाए तब तक किसी को भी प्रसाद को जूठा न करने दें। 

 

सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है इसलिए इससे पहले भूलकर भी कुछ न खाएं और न ही कुछ पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed