फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chhath puja 2018 vidhi, shubh muhurat, timing, vrat and importance of chhath puja

छठ पूजा 2018: नहाय-खाय के साथ 11 नवंबर से छठ पर्व शुरू, 4 दिन बनेंगे कई शुभ संयोग

Sat, 10 Nov 2018 12:23 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 vidhi, shubh muhurat, timing, vrat and importance of chhath puja
छठ पूजा 2018
छठ महापर्व 11 नवंबर से आरम्भ हो रहे हैं जो अगले 4 दिनों तक चलेंगे। छठ पर्व हिंदुओं का एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश व नेपाल में मुख्य रूप से प्रचलित है। बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र दरभंगा में इस पर्व का विशेष महत्व है। छठ पूजा में सूर्य देवता की विशेषरूप से पूजा आराधना की जाती है। मान्यता के अनुसार,  कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया और सूर्यदेव की आराधना की। सप्तमी को सूर्योदय के समय पुनः अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस पर्व में पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा और चौथे दिन यानि अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं।
विज्ञापन



शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार की छठ पूजा में कई संयोग बन रहा है। 11 नवंबर को नहाय खाए  के दिन सिद्धि योग बनेगा जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। जबकि 13 नवंबर, मंगलवार को सायंकालीन के समय अर्घ्य पर अमृत योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। छठ के अंतिम दिन बुधवार की सुबह को छत्र योग में सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। यह छत्र योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में अर्ध्य देने पर मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन



पूजा मुहूर्त
13 नवंबर 2018 (संध्या अर्घ्य)
सूर्यास्त का समय - 17:28:46
14 नवंबर 2018 (उषा अर्घ्य)
सूर्योदय का समय - 06:42:31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed