फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chaturmas 2026 Know the Rules and Why All Auspicious Works Are Prohibited for 4 Months

Chaturmas 2026: कब से शुरू होंगे चातुर्मास, चार महीनों तक नहीं होंगे विवाह और शुभ कार्य

Thu, 18 Jun 2026 06:57 AM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 18 Jun 2026 06:57 AM IST
सार

Chaturmas 2026: सनातन धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित होता है। 

विज्ञापन
Chaturmas 2026 Know the Rules and Why All Auspicious Works Are Prohibited for 4 Months
चातुर्मास के दौरान हर तरह के शुभ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित होता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chaturmas 2026: हिंदू धर्म में हर माह का विशेष महत्व होता है, जिसमें वर्ष के चार महीनों का खास महत्व होता है, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। सनातन धर्म में इस चातुर्मास का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चातुर्मास का शुरुआत 25 जुलाई से हो रही हो रही है जो 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिस दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों में विराम लग जाता है। चातुर्मास के दौरान हर तरह के शुभ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित होता है। इस माह में पूजा-पाठ और जाप करने का महत्व है। 
विज्ञापन


क्या है चातुर्मास
चातुर्मास यानी चार महीने। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु जो इस सृष्टि के पालनहार वे क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस चार महीने की अवधि को चातुर्मास कहते हैं। इसमें सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य  चार महीनों के लिए थम जाते हैं। ये चार महीने साधना, व्रत और चिंतन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन


चातुर्मास का धार्मिक महत्व
चातुर्मास में भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में रहते हैं जिसके कारण सभी तरह के मांगलिक कार्य थम जाते हैं। इस माह में सिर्फ भक्ति, साधना, मंत्रोचार और साधना का महत्व होता है। चातुर्मास की अवधि के दौरान साधु-संत एक ही स्थान पर रहते हुए साधना करते हैं। इस माह में पूजा और ध्यान करने से सभी तरह के फलों की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर से बनेगा शक्तिशाली योग, इन राशियों के लिए आने वाले दो महीने रहेंगे खास


चातुर्मास में क्या करें
  • हर एक दिन सुबह और शाम के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम, गीता और रामचरितमानस का पाठ करना शुभ रहता है। 
  • क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। 
  • सात्विक और सादा भोजन करें। 
चातुर्मास में क्या ना करें
  • चातुर्मास में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है।
  • इन चार महीनों में विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, सगाई आदि करने से बचें। 
  • झूठ बोलने से बचें और किसी का भी अपमान करने से बचें। 
  • सभी तरह के धार्मिक नियमों का पालन करने से बचें।
  • बेवजह की यात्रा करने से बचें। 

Shani Transit 2026: 27 जुलाई से शनि की बदलेगी चाल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed