फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chardham yatra 2014 badrainath kedarnath

करेंगे चारधाम की यात्रा रहना खाना पीना सब कुछ मिलेगा मुफ्त?

Wed, 23 Apr 2014 03:06 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra 2014 badrainath kedarnath
चारधाम की यात्रा एक मई से आरंभ हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री यमनोत्री के कपाट खुल जाएंगे। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में भयंकर प्राकृतिक तबाही हुई थी।
विज्ञापन


उसमें हजारों की संख्या में लोग काल के गाल में समा गए थे। इनमें गुड़गांव के दर्जन भर से अधिक लोग भी शामिल हैं। जिन्होंने उस त्रासदी में अपने परिजनों को खोया है आज भी उनके मन उसका खौफ है।
विज्ञापन


दहशत के कारण चार धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की कमी है। टूर एंड ट्रैवल एजेंसियां इस बात से निराश हैं कि इस साल कोई बुकिंग नहीं हो रही है। हर बार जब चारधाम यात्रा का आरंभ होता था तो गुड़गांव के श्रद्धालुओं में वहां जाने के लिए होड़ सी मच जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम की यात्रा पूरी करके नहीं लौट सके जो

chardham yatra 2014 badrainath kedarnath

मगर इस बार सब कुछ ठंडा ही है। कोई वहां जाने का नाम नहीं ले रहा है। अकेले हेलीमंडी के 15 श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की तबाही में अपने प्राण गंवा दिए थे। उनके परिजनों को उनकी याद सता रही है। वहां जाने के बारे में अब वह सोच भी नहीं रहे हैं।

हेलीमंडी से केदारनाथ चारधाम यात्रा के लिए पिछले वर्ष की आठ जून को जो भक्त रवाना हुए थे, वह 16 जून को केदारनाथ धाम में आई आपदा के शिकार हो गए थे। कई भक्त यात्रा करके लौटने में सफल रहे। मगर सभी खुशनसीब नहीं थे।

गुड़गांव के जो लोग लौटकर नहीं आए उनमें बालकिशन वशिष्ठ, रमेश गोयल, बृजमोहन, अशोक अग्रवाल, रामकिशन, शंकर लाल, रामकिशन प्रजापत, आशा, चंद्रकला, गीता, संतोष गोयल, शांति देवी, सोमलता, संतोष सिंगला और रिसीबा के नाम शामिल हैं।

मुफ्त में चार धाम यात्रा कर सकेंगे इस बार

chardham yatra 2014 badrainath kedarnath

आपदा के बाद उत्तराखंड में अब सब ठीक चल रहा है, दुनियाभर में यह संदेश पहुंचाने के लिए चारधाम यात्रा के पहले पखवाड़े में प्रदेश से तीर्थयात्रियों का दल बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए रवाना होगा।

यात्रियों के धाम तक आने-जाने के साथ उनके आवास, भोजन, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार 22 अप्रैल को सोमेश्वर नगर मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में कही।


केदारनाथ पैदल मार्ग पर सुविधाएं

chardham yatra 2014 badrainath kedarnath

मुख्यमंत्री ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर सभी जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वह केदारनाथ जाएंगे। कहा कि आपदा के बाद पैदा हुई समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार कटिबद्ध है, लेकिन व्यवस्थाओं को सही ढर्रे पर लाने में दो से तीन साल का समय लगेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया की इस बार यात्रा तुलनात्मक रूप से सुरक्षित और सुगम होगी। यात्रा मार्गों की मरम्मत का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। चारों धामों के साथ हेमकुंड और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग भी ठीक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed