फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chaitra Navratri 2021 puja vidhi aarti of maa siddhidatri

Chaitra Navratri 2021: नवमी आज, इस विधि और आरती से करें मां सिद्धिदात्री की आराधना

Wed, 21 Apr 2021 07:14 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 21 Apr 2021 07:14 AM IST
सार

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। आठ सिद्धियों से परिपूर्ण मां सिद्धिदात्री दुर्गा माता का अंतिम अवतार मानी जाती हैं। मां सिद्धिदात्री ने असुरों के अत्याचार से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 puja vidhi aarti of maa siddhidatri
चैत्र नवरात्रि 2021: मां सिद्धिदात्री - फोटो : SELF

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। मां सिद्धिदात्री दुर्गा माता का अंतिम अवतार मानी जाती हैं। मां सिद्धिदात्री ने असुरों के अत्याचार से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, मां सिद्धिदात्री आठ सिद्धियों से परिपूर्ण हैं। शास्त्रों में इन्हें कष्ट, रोग, शोक और भय से भी मुक्ति दिलाने वाली देवी माना गया है।  

विज्ञापन


मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

  • नवरात्रि की नवमी तिथि को मां को विदा किया जाता है।
  • प्रात: स्नान करने के बाद चौकी पर मां सिद्धिदात्री को स्थापित करें।
  • इसके बाद मां को पुष्प अर्पित करें।
  • मां को अनार का फल और नैवेध चढ़ाएं।
  • मिष्ठान, पंचामृत और विशेष पकवान का भोग लगाएं।
  • फिर विधि विधान से हवन करें।
  • अंत में मां सिद्धिदात्री की आरती गाएं।

 

    मां सिद्धिदात्री की आरती
जय सिद्धिदात्री मां तू सिद्धि की दाता ।
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता ।।

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि ।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि ।।

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम ।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम ।।

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है ।
तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है ।।

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो ।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो ।।

तू सब काज उसके करती है पूरे ।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे ।।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया ।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया ।।

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली ।
जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली ।।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा ।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा ।।

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता ।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता ।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed