फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Budhwar Upay Astrology Tips for Wednesday Ganesh Puja in Hindi

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये सरल उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

Wed, 08 Jan 2025 10:04 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 10:04 AM IST
सार

Ganesh Puja: बुधवार के दिन नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। समर्पित पूजा से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इस दिन उन्हें दूर्वा अर्पित करने से यह अधिक फलदायी होता है।
 

विज्ञापन
Budhwar Upay Astrology Tips for Wednesday Ganesh Puja in Hindi
बुधवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Budhwar Ke Upay: आज 8 फरवरी 2025, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार दिन है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। प्रत्येक मंगल कार्य में गणेश जी को प्रथम स्थान दिया जाता है और उनकी पूजा के बाद ही कोई शुभ कार्य किया जाता है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और शुभता आती है। बुधवार के दिन किए गए कुछ उपाय हमें हर काम में सफलता दिलाएंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

विज्ञापन


Lord Hanuman: पूरे शरीर पर सिंदूर धारण क्यों करते हैं बजरंगबली? जानें हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर
विज्ञापन


बुधवार के दिन करें ये उपाय 

  • बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाएं और गणेशजी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी, इससे घर में कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस दिन भगवान गणेश की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं।
  • बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। इससे भगवान की कृपा के साथ-साथ आर्थिक उन्नति होगी और जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  • बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का नियमित रूप से 108 बार जाप करना चाहिए।
  • इस दिन श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
  • बुधवार के दिन सबसे छोटी उंगली में पन्ना धारण करें। ऐसा करने से यदि कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर हो तो वह मजबूत हो जाता है। धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह लें।
  • बुधवार के दिन 'ॐ गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करें, इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
  • अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करें, इससे आपको लाभ होगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed