फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   buddha purnima: buddha quotes for positive attitude

लाख कोशिशों के बाद भी छिप नहीं सकती ये तीन चीजें, जानें क्या?

Wed, 10 May 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 10 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
buddha purnima: buddha quotes for positive attitude
महात्मा बुुद्घ

बौद्घ धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्घ पूर्णिमा सबसे बड़ा त्यौहार है। विश्‍वभर में इस धर्म को मानने वाले लोग आज  कई तरह के समारोह आयोजित करके इसे त्यौहार को धूमधाम से मना रहे हैं।  महात्मा बुद्घ के विचार हमेशा ही लोगों को प्रेरणा देते हैं। खासकर जिंदगी से निराश हो चुके लोगों के लिए उनके विचार एक उम्मीद का काम करते है। वैसे महात्मा बुद्घ के विचारों को जीवन में उतारकर जिंदगी को खुशहाल बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


- महात्मा बुद्घ के अनुसार तीन चीजें ऐसी है जिसे तमाम कोशिशों के बावजूद भी छुपाया नहीं जा सकता है और ये तीन चीजे हैं सच, चांद और सूरज।

-उनके अनुसार शांति ही खुशी का सबसे बड़ा जरिया है और शांति तभी मिलेगी जब आपका मन शांत होगा।

- जो कुछ भी गलत हो रहा है, वो दिमाग की वजह से हो रहा है। अगर दिमाग में गलत विचार आ आते हैं तो फिर करने के लिए बचा ही गया है।

- बुद्घ के अनुसार किसी को गुस्से के लिए सजा नहीं मिलती। उसे सजा मिलती है तो गुस्सा करने के लिए। दोनों की चीजों में काफी अंतर होता है।

- जब आप किसी से प्यार करने लगते है तो आप उसे नुकसान नहीं पहुंचाते। उसी तरह जब आप किसी एक फूल को प्यार करते है तो उसे तोड़ते नहीं हैं , बल्कि सींचते हैं।

विज्ञापन

buddha purnima: buddha quotes for positive attitude
महात्मा बुुद्घ

- ज्ञान एकदम से नहीं बढ़ता है, बल्कि धीरे धीरे बढ़ता है। उसी प्रकार जिस तरह से घड़ा बूंद बूंद से ही भरता है।

- लोग पूरी ‌जिंदगी बाहर प्यार ढूंढने में लगा देते है, लेकिन अंत में आपके अंदर ही वो चैन सुख मिलेगा।  वो आप ही हो जो खुद से ज्यादा प्यार कर सकते है। इससे ज्यादा प्यार आपको कोई और नहीं करेगा।

- हम वैसे ही बनते हैं, जैसा हम सोचते हैं। हमारे संकल्पों से ही हमारा जीवन निर्धारित होता है।

- डर से हमेशा दूर रहें। आपको जिस चीज को खाने से डर लगता है, अक्सर वहीं चीज आप खोते हैं। 

- मंजिल अच्छी हो सकती है, लेकिन उससे कहीं बेहतर उस मंजिल तक पहुंचने का सफर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed