फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   bhai dooj story

भैया दूज: बहन के हाथों से खाने से बढ़ती है आयु

Thu, 15 Nov 2012 09:36 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 15 Nov 2012 09:36 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj story
भाई बहन के प्यार को सबसे पवित्र माना जाता है। भगवान भी इस रिश्ते के प्रति समर्पित रहते हैं और बहन से किये वादे को निभाने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन आज के व्यस्त जीवन में उलझकर हम अपने करीबी रिश्तेदारों के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसा ही हाल कभी यमराज का भी था लेकिन जब बहन का संदेशा आया तो यमराज ने भी अपने काम से छुट्टी ली और पहुंच गये बहन युमना के घर। और इस तरह शुरू हुआ यम द्वितीया का त्योहार। भविष्योत्तर पुराण में यम द्वितीया यानी भैया दूज मनाने का यही कारण बताया गया है।
विज्ञापन


भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे तो यमुना ने यमराज के हाथों की पूजा की और अपने हाथ से भोजन बनाकर भाई को खाना खिलाया। भोजन के पश्चात संध्या के समय तक यमराज यमुना के घर में रहे। माना जाता है कि हर वर्ष यमराज यमद्वितीया यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना के घर आते हैं।
विज्ञापन


भविष्योत्तर पुराण के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया है कि जो भी व्यक्ति यमद्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करता है और बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करता है उसकी आयु लंबी होती है। यमद्वितीया के दिन अगर यमुना में स्नान नहीं करते हैं तो बहन के घर जाकर बहन के हाथों से यमुना जल का टीका लगवाएं और उनके हाथों से बना भोजन करें तो इससे भी अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवहारिक तौर पर देखें तो यमद्वितीय का त्योहार इसलिए बना है कि विवाह के पश्चात अपने मायके से दूर ससुराल में बहन कैसे रह रही है यह भाई को पता चले। भाई बहनों के बीच समय के अभाव और दूरियों के बावजूद भी अपनापन और स्नेह बना रहे। तो क्या आप इस वर्ष भाई दूज पर बहन के घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed