फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Benefits of tilak in astrology on the forehead removes planetary defects

माथे पर तिलक लगाने से दूर होते हैं ग्रह दोष, जानें वार के अनुसार कौन सा तिलक लगाना शुभ

Tue, 11 Mar 2025 06:13 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Mar 2025 06:13 PM IST
सार

हिंदू धर्म में तिलक लगाने के लिए कई तरह के नियम हैं और सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों के लिए अलग-अलग तिलक लगाने की परंपरा है।

विज्ञापन
Benefits of tilak in astrology on the forehead removes planetary defects
माथे पर तिलक लगाने का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना एक प्रमुख परंपरा होती है। माथे पर तिलक कुछ लोग हर दिन लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में तिलक लगाते हैं।  हिन्दू धर्म में तिलक लगाना शुभ माना जाता है, इसका धार्मिक और औषधीय महत्व भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिलक लगाने से मन को शांति और कुंडली में ग्रहों से संबंधित दोष दूर होते हैं। हिंदू धर्म में तिलक लगाने के लिए कई तरह के नियम हैं और सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों के लिए अलग-अलग तिलक लगाने की परंपरा है। वार के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से कई तरह के ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है। हिंदू धर्म के अनुसार अगर वार के अनुसार माथे पर तिलक लगाया जाय तो इसके बहुत ही फायदे होते हैं। आइए जानते हैं किस दिन कौन सा तिलक लगाना शुभफलदायक रहेगा। 

विज्ञापन


सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा को शुभ बनाने के लिए सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इससे चंद्रमा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन स्थिर और शांत होता है।
विज्ञापन


मंगलवार
मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित है। कुंडली में मंगल दोष को खत्म करने के लिए इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। भगवान गणेश को बुद्धि और विध्नहर्ता माना गया है और यह दिन बुध ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में माथे पर इस दिन सुपारी को घिसकर माथे पर टीका लगाना चाहिए। इस उपाय से बुध ग्रह मजबूत होते हैं। 

गुरुवार
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से संबंधित होता है। कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार को केसर, चंदन, या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

शुक्रवार
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन कस्तूरी का तिलक लगाना फायदेमंद रहता है। इससे धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।


शनिवार
शनिवार का दिन न्याय और कर्मकारक ग्रह शनि से संबंधित होता है। शनि से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस दिन भस्म या विभूति का तिलक लगाना चााहिए। 

रविवार
रविवार के दिन कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए माना जाता है। ऐसे में इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाने से सूर्य से संबंधित दोष कुंडली में कम होते हैं और मान-सम्मान भी मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed