सावन में बन रहा यह योग आपके लिए है मंगलकारी, लाभ उठाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना जाता है कि सावन माह में हर सोमवार को किया जाने वाला शिवपूजन आम दिनों के पूजा की तुलना में 108 गुना अधिक शक्तिशाली एवं प्रभावशाली होता है। सभी श्रद्धालु इस दिन श्रावण सोमवार व्रत करते है और भगवान शिव की पूजा करते है। इस बार सावन में कुल 29 दिनों है जिनमें इस बार 4 सोमवार के अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग, कामिका एकादशी, पुष्य योग, अमृत योग, आयुष्मान योग एवं प्रदोष व्रत भी आ रहे हैं।
इस दरम्यान श्रावण मास में कई शुभ योगों, मुहूर्त और पर्वों का संयोग बन रहा है। सावान के दूसरे सोमवार को एकादशी का संयोग बन रहा है। कामिका एकादशी में वैसे तो भगवान विष्णु की आराधना की जाती है, लेकिन सावन का दूसरा सोमवार होने की वजह से भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
एकादशी का व्रत करने से जीवात्माओं को उनके पापों से मुक्ति मिलती है। कामिका एकादशी उपासकों के कष्ट दूर करती है और उनकी इच्छापूर्ती करती है। ऐसे में सावन का दूसरा सोमवार में व्रत और पूजा से शिव के साथ विष्णु की कृपा भी मिलेगी।
यह योग हैं खास, उठाएं मौके का लाभ
12 अगस्त को चतुर्दशी तिथि है जिससे यह दिन मास शिवरात्रि के रुप में जाना जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से इनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन विधिवत प्रकार से की गयी शिव की आराधना बहुत ही पुण्यदायी मानी जाती है।
14 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। इसदिन भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ अगर पीपल के वृक्ष की पूजा विशेष फल प्रदान रहती है। वैसे हरियाली अमावस्या का सीधा संबंध प्रकृति पर आई बहार से है।
19 अगस्त को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव के साथ नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष, सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
24 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है। इस दिन आयुष्मान योग बन रहा है जो व्यक्ति की आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं को दूर करने वाला है। 27 अगस्त को प्रदोष व्रत है जो मंगलकारी और शिव कृपा प्रदान करने वाला है। इस दिन व्रत करने से स्वास्थ्य, धन, व्यवसाय और पारिवारिक संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।